Prayagraj News: अंधविश्वास के चलते युवक की गई हत्या... घटनाक्रम जानकर हो जाएंगे हैरान

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में अंधविश्वास के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह थी कि हत्या करने वाला शख्स युवक का शिष्य था

Report :  Network
Update: 2022-12-17 08:14 GMT

मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी (Video: Newstrack)

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में अंधविश्वास के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह थी कि हत्या करने वाला शख्स युवक का शिष्य था। मृतक युवक का नाम आशीष दीक्षित था, जो देवी शक्ति हासिल करने के लिए उसने खुद ही अपनी हत्या कराई। आशीष दीक्षित की हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र और सिद्धी का खेल था। तंत्र-मंत्र की सिद्धि के जरिए दैवीय शक्ति हासिल करने के लिए उसने खुद ही अपनी हत्या करवाई थी। हत्या करने वाले दोस्त कम शिष्य को यकीन दिलाया कि कत्ल के बाद वह जीवित हो जाएगा। जीवित होने के बाद वह शिष्य से रेलवे स्टेशन या फिर कामाख्या का दर्शन करने के बाद हरिद्वार में मिलेगा। उसकी बातों पर यकीन कर बैठे शिष्य ने वह कदम उठा लिया जिसने उसे जेल पहुंचा दिया। पुलिस ने यह सनसनीखुज खुलासा आशीष मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवक का नाम नितीश सैनी है। वह मूल रूप से हरिद्वार जिले के लश्कर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हरिद्वार से ही गिरफ्तार किया और प्रयागराज लेकर आयी। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने कत्ल और उसके पीछे की पूरी कहानी बतायी तो पूछताछ करने वाले अफसरों के रोंगटे खड़े हो गये। अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने पूरी घटना का खुलासा किया गया। पुलिस के अनुसार नितीश सैनी पुत्र यशपाल सैनी बेहद साधारण परिवार से विलांग करता है। नितिश अपने कॅरियर को लेकर काफी परेशान रहा करता था। छह सात महीने पूर्व आशीष दीक्षित हरिद्वार गया। वहां हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के वक्त नितिश की मुलाकात आशीष हुई थी।

बाबा के वेश में रहता था हत्यारा

आशीष हरिद्वार में बाबा के वेश में रहता था। आशीष के बातचीत के अंदाज से नितीश उससे प्रभावित हुआ और मिलने-जुलने लगा। आशीष ने नितिश को पूजा पाठ और दैवीय शक्तियों के बारे में बताया। नितिश ने उसे बताया कि वह सिद्धी के जरिए दैवीय शक्तियां हासिल करने के लिए धार्मिक स्थलों का भ्रमण और आराधना कर रहा है। भरोसा दिलाया कि दैवीय शक्ति की सिद्धि मिलने पर वह उसकी तकदीर बदल देगा। उसकी बातों से प्रभावित नितीश हरिद्वार में ही आशीष के साथ किराए के कमरे में रहने लगा। उसके चक्कर में नितीश अपनी प्राइवेट जॉब भी छोड़ दिया।

झांसे में आ गया था आशीष 

आशीष के झांसे में उसे विश्वास हो चला था कि एक दिन दैवीय शक्ति उसकी तकदीर बदल देगी। साथ आने के बाद नितिश के सारे खर्चे आशीष ही उठाया करता था। यह बात नितीश की पत्नी को मालूम चली तो उसने घरवालों के सामने इसका खुलासा कर दिया। घर वालों को इस तरह की बातों और सिद्धी पर भरोसा नहीं था तो उन्होंने नितीश का विरोध किया। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक दबाव में नितीश ने दूरी बनाने की कोशिश की तो आशीष उस पर खर्च किए गए रुपयों की मांग करने लगा। नितीश उसे परिस्थितियां सुधरने पर वापस कर देने का भरोसा दिलाता रहा। कुछ दिन नितिश सैनी दोस्त आशीष के साथ हरिद्वार से वाराणसी व कानपुर गया। वहां दोनों होटल में ठहरे। कुछ दिन बाद फिर दोनों प्रयागराज आकर होटल में साथ ठहरे। 

Tags:    

Similar News