Prayagraj Lok Sabha Result 2024: प्रयागराज लोकसभा सीट पर उज्ज्वल रमन सिंह की जीत, नीरज त्रिपाठा की हार

Prayagraj Lok Sabha Result 2024: प्रयागराज लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक अहम मुद्दा था। यहां से भाजपा ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल दिवंगत केसरी नाथ त्रिपाठी के इकलौते बेटे नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

Written By :  Sandeep Mishra
Update: 2024-06-04 15:02 GMT

Prayagraj Lok Sabha Result 2024 (Pic:Newstrack)

Prayagraj Loksabha Result 2024: प्रयागराज लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की उम्मीदवार रहीं रीता बहुगुणा जोशी को 4,94,454 वोट मिले थे। जबकि सपा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार को 3,10,179 वोट मिले थे। कांग्रेस को 31,953 वोट मिले थे। वहीं 7,625 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया था। अगर लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो भाजपा के उम्मीदवार रहे श्यामा चरण गुप्ता को 3,13,772 वोट मिले थे। जबकि सपा को 2,51,763 और बसपा को 1,62,073 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस को 1,02,453 वोट मिले थे। इस चुनाव में 3,624 मतदाताओं ने नोटा का भी प्रयोग किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा

प्रयागराज लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक अहम मुद्दा था। यहां से भाजपा ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल दिवंगत केसरी नाथ त्रिपाठी के इकलौते बेटे नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। इसके चलते यह लोकसभा सीट चर्चा में थी।

 

 

Tags:    

Similar News