कानपुर में बालाजी के दर्शन कर बोले राष्ट्रपति, कहा- दर्शन करने से मिलती है शांति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'धम्म कल्याण विपश्यना केंद्र' पुरुष निवास ब्लाक का उद्घाटन के बाद कहा कि गंगा नदी के किनारे बने विपश्यना केंद्र ने इसकी महत्वता को और भी बढ़ा दिया है।

Update: 2019-02-25 09:06 GMT

कानपुर: सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर पहुंचे। महामहिम ने सलेमपुर स्थित बालाजी मंदिर के दर्शन करने के साथ ही पूजा आरती की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि बालाजी के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'धम्म कल्याण विपश्यना केंद्र' पुरुष निवास ब्लाक का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें— एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या, भारी फोर्स तैनात

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द्र चकेरी एयर पोर्ट पर उतरे जहा राज्यपाल राम नाइक ,महापौर प्रमिला पाण्डेय समेत प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थिति बालाजी मंदिर सड़क मार्ग से पहुंचे। मंदिर में दर्शन के के बाद धम्म कल्याण विपश्यना केंद्र उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'धम्म कल्याण विपश्यना केंद्र' पुरुष निवास ब्लाक का उद्घाटन के बाद कहा कि गंगा नदी के किनारे बने विपश्यना केंद्र ने इसकी महत्वता को और भी बढ़ा दिया है। यह मन सुकून देने वाला यह विपश्यना केंद्र ध्यान पद्धति में मिल का पत्थर साबित होगा। पूरे विश्व में इस पद्धति को अपनाया जा रहा है। जिस प्रकार योग को पूरे विश्व ने अपनाया है उसी भांति इसे भी लोग अपनायेंगे। ऐसा मेरा विश्वास है यह आने वाले वक्त में बहुत ही सार्थक साबित होने वाला है।

ये भी पढ़ें— मिड-डे मील में अब कोई नहीं डाल सकेगा डांका, BSA ने जारी किया ऐसा आदेश

इसी बिपश्यना केंद्र में बनाए गए मंच से लगभग 500 साधकों को सम्बोधित भी करने के बाद वह डीएवी कॉलेज तथा दोपहर बाद बीएनएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां पर पूर्व छात्र सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति आगमन पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है।

Tags:    

Similar News