छह वर्षीय मासूम के साथ रेप, हालत नाजुक, 70 वर्षीय आरोपी पुरोहित गिरफ्तार

पुरोहित ने अपने घर पर बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची घर पहुंची और मां से सारी बात बताई। रेप की जानकारी होते ही परिजनों ने पुरोहित को उसके घर पर ही पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी गई। बच्ची को महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पर रेप के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

Update: 2016-09-29 13:46 GMT

बहराइच: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। यह दरिंदा 70 साल का एक पुरोहित है। पुलिस ने रेप की कोशिश के आरोप में पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची से दरिंदगी

-मानवता को झकझोर देने वाला यह मामला बहराइच के थाना दरगाह इलाके का है।

-बच्ची का परिवार गोरखपुर में रहता है। वह अपनी मां के साथ चार दिन पहले ही ननिहाल आई थी।

-गुरुवार दोपहर बच्ची घर के सामने खेल रही थी।

-पड़ोस में रहने वाले पेशे से पुरोहित आरोपी लालजी टॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने घर ले गया।

केस दर्ज, गिरफ्तार

-पुरोहित ने अपने घर पर बच्ची के साथ रेप किया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची और मां से सारी बात बताई।

-रेप की जानकारी होते ही परिजनों ने पुरोहित को उसके घर पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

-गुस्साए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पुरोहित को जम कर पीटा।

-बच्ची की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।

-अपर पुलिस अधीक्षक शहर, दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पर रेप के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Tags:    

Similar News