प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर तीखा हमला, कहा- पूरे प्रदेश में फैली है अराजकता

प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस और यूपी सरकार ने अराजकता फैलाई। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में अराजकता फैली हुई है।

Update: 2019-12-30 09:55 GMT

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखा है। कांग्रेस महासचिव ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को हुई पुलिस की कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही पुलिस को कानून के मुताबिक काम करने की हिदायत देने की अपील की।

इसके अलावा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात की और प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस और यूपी सरकार ने अराजकता फैलाई। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। उन्होंने ऐसे कदम उठाए हैं जिनका कोई न्याय या कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस योगी आदित्यनाथ के बदला लेने वाले बयान पर काम कर रही है।



कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जो गुमनाम तरीके से जेल में डाले गए हैं, इस चिट्ठी में पुलिस प्रशासन खुद गलत है। मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि वो बदला लेंगे, उसी बयान पर पुलिस चल रही है। लखनऊ के अफसर के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है, ऐसे में उनकी पूरी कमाई ही चली जाएगी।

यह भी पढ़ें...हुआ बड़ा एलान: अब पाकिस्तान की हो जाएगी खटिया खड़ी

प्रयिंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए वाड्रा ने श्रीकृष्ण, राम करुणा के प्रतीक हैं, हमारे यहां शिव की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में 'बदला' जैसे शब्द की जगह नहीं है, श्रीकृष्ण ने कभी बदले की बात नहीं की। इस प्रदेश के सीएम योगी के वस्त्र पहनते हैं, ये भगवा आपका नहीं है। ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, उस धर्म का पालन करना सीखिए। सीएम का भगवा उनका निजी नहीं देश की परंपरा है। भगवा हिंदू धर्म का चिन्ह है। हमारे धर्म हिंसा की कोई जगह नहीं।

यह भी पढ़ें...अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ…

प्रियंका ने कहा कि मैं बिजनौर गई थी, वहां दो बच्चों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि एक लड़का कॉफी मशीन को चलाता था, वह घर के बाहर खड़ा था। वह दूध लेने के लिए गया था, लेकिन वहां पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की लाश को नहीं दिया गया, परिवार को मुकदमे की धमकी दी गई। इसके अलावा सुलेमान की मौत पर कहा कि वह UPSC की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें...CBI का बड़ा एक्शन: जम्मू-कश्मीर में की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें क्या है मामला

प्रियंका गांधी ने कहा कि बुजुर्ग रिटायर्ड IPS अधिकारी एसआर दारापुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने सिर्फ सीएए के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट लिखा था। 77 साल के दारापुरी अंबेडकरवादी हैं। पुलिस उनके घर आई और गिरफ्तार करके ले गई।

Tags:    

Similar News