Priyanka Gandhi: लड़की हूं, लड़ सकती हूं, नारे पर यूपी चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी ने साधी चुप्पी, दिया ये जबाव

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) जब भी ये सवाल पूछा जाता है कि क्या वो यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी रण में उतरेंगी? तो, उनकी ओर से हर बार एक जैसा ही जवाब मिलता है कि इसका फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लेगा।

Report :  Rajendra Kumar
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-12 11:53 GMT

UP Election 2022: लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर यूपी चुनाव लड़ने पर प्रियंका ने साधी चुप्पी

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने बीते दो वर्षों में जिलों-जिलों में दौरा कर रसातल में पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास हर संभव किया है। इसी क्रम में ' लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे के जरिए प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने आधी आबादी यानी महिलाओं को साधने का दांव भी खेला और इस विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कर यूपी की सियासत को गरमाया। लेकिन अब यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात करने वाली प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) क्या यूपी में चुनाव लड़ेंगी? यह सवाल अब उनसे ही पूछा जाने लगा है।

यूपी में चुनाव लड़ने पर गोल-मोल जवाब दे रही प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) से भी इस मसले पर कई बार सवाल पूछे गए हैं, लेकिन, प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) खुद के यूपी में चुनाव लड़ने पर गोल-मोल जवाब दे रही हैं। कोई स्पष्ट ऐलान नहीं कर रही, जबकि अब तो चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अब यह चर्चा होने लगी है कि कांग्रेस का ' लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन दूसरों के लिए है? और प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने ' लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के अपने नारे से दूरी बना ली है, अब कांग्रेस बिना किसी बड़े चेहरे के ही चुनाव मैदान में उतरेगी।

यूपी में हर सियासी दल के पास एक बड़ा चेहराxफिलहाल इस मामले में कांग्रेस (Congress) को कोई बड़ा नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ़ लल्लू हो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी (Senior Congress leader Pramod Tiwari) और प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह (PA Sanjay Singh) हो। प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) के यूपी में चुनाव (UP Election 2022) लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप हो जाते हैं। जबकि यह नेता जानते हैं कि यूपी में हर सियासी दल के पास एक बड़ा चेहरा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। सपा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), बसपा मायावती (Mayawati Of BSP) और रालोद जयंत चौधरी (Jayant Chowdhary Of RLD) के चेहरे पर चुनाव मैंदान में हैं, लेकिन कांग्रेस इस मामले में मात खा रही है।

40 फीसदी महिला को टिकट देने की तैयारी की

हालांकि सभी को पता है कि प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने ' लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे को कांग्रेस के चुनावी कैंपेन का आधार बनाया है। उन्होंने 40 फीसदी महिला उम्मीदवारों को टिकट देने का ऐलान किया है, इसको लेकर महिलाओं को टिकट देने की तैयारी भी की है, लेकिन प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) यूपी में खुद चुनाव लड़ने को लेकर आगे नहीं आ रही हैं। वह ना तो यह बता रही हैं कि वह यूपी में चुनाव (UP Election 2022) लड़ेंगी ना ही यह ऐलान कर रहीं है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) का यह रुख यूपी में महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस (Congress) की तैयार की गई मुहिम का आधार कमजोर कर रहा है। अब चुनाव बिल्कुल करीब आ चुके हैं, तो चुनाव लड़ने को लेकर प्रियंका गांधी की ओर से दिए जाने वाले संशय भरे जवाबों से काम नहीं चलेगा। उन्हें खुलकर बताना होगा कि यूपी में उनके चुनाव लड़ने का क्या फैसला है।

यूपी में कांग्रेस की ओर से सर्वस्वीकार्य चेहरे के तौर पर प्रियंका गांधी सबसे अव्वल

वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पांडेय (Senior Journalist Girish Pandey) कहते हैं कि यूपी में कांग्रेस (Congress In UP) की ओर से सर्वस्वीकार्य चेहरे के तौर पर प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) सबसे अव्वल हैं। अगर प्रियंका चुनावी रण में उतरने का फैसला लेती हैं, प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) की साफ-सुथरी छवि कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकती है। और यदि उन्होंने चुनाव लड़ने से दूरी बनाई तो प्रियंका गांधी का 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारा कांग्रेस और उनके लिए छलावा साबित होगा।

जनता के बीच कांग्रेस को लेकर हो रही चर्चाओं की भनक शायद प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) को भी है। कांग्रेस के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा रही प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) तीन दशकों से ज्यादा समय से सत्ता का वनवास झेल रहा कांग्रेस (Congress) को मजबूत पार्टी के रुप में देखना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए यूपी से चुनाव लड़ने की हिम्मत वह खुद नहीं कर आ रही हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी ने दिया ये जबाव

यहीं वजह है कि प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) से जब भी ये सवाल पूछा जाता है कि क्या वो यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के चुनावी रण में उतरेंगी? तो, उनकी ओर से हर बार एक जैसा ही जवाब मिलता है कि इसका फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लेगा। गिरीश पांडेय (Senior Journalist Girish Pandey) कहते हैं कि प्रियंका के इस उत्तर से संशय होता है। जब कांग्रेस (Congress) में शीर्ष नेतृत्व का मतलब गांधी परिवार ही है, तो प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) को चुनाव लड़ने से कौन रोक सकता है? ऐसा लगता है कि प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) अपने इस जवाब के सहारे यूपी चुनाव 2022 (UP Election 2022) में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से मिलने वाले दाग से बचना चाहती हैं। क्योंकि, कांग्रेस यूपी चुनाव में अपने प्रदर्शन को लेकर कहीं से भी आश्वस्त नजर नहीं आती है।

इस बार अकेले ही चुनाव लड़ रही कांग्रेस

बीते चुनाव में सपा (SP) से गठबंधन करने के बाद भी कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थी। इस बार कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ रही है, ऐसे में क्या बीते विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में मिली सीटें कांग्रेस इस चुनाव में पा सकेगी। अभी तक किसी चुनावी सर्वे में ऐसा दावा नहीं किया गया है। शायद इसीलिए प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) यूपी विधानसभा का चुनाव (UP Assembly Election 2022) लड़ने को तैयार नहीं हैं।

गिरीश पांडेय (Senior Journalist Girish Pandey) के अनुसार भले ही यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में कांग्रेस (Congress) बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) लड़ने के ऐलान भर से कांग्रेस संगठन में जोश भरता। परन्तु अब प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) के चुनाव ना लड़ने को लेकर मिल रहे संकेत से यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रियंका गांधी का ' लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारा कांग्रेस और उनके लिए छलावा साबित होगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News