पुरानी पेंशन बहाली: कर्मचारियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, 21 को करेंगे जेल भरो आंदोलन

हवन कार्यक्रम के बाद शिक्षकों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संयोजक बृजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हम गांधी वादी तरीके से पुरानी पेंशन बहाली हेतु सरकार पर दबाव बना रहे है।

Update: 2019-01-06 12:16 GMT

सुल्तानपुर: पुरानी पेंशन बहाली हेतु टीचर्स और कर्मचारियों ने आज संयुक्त संघर्ष संचालन समिति एसफोर के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले के तिकोनिया पार्क में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार यदि पुरानी पेंशन बहाल नही करती तो हम 2019 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देंगे।

ये भी पढ़ें— खनन मामले पर केशव मौर्य ने कहा- जिसका नाम आएगा उस पर कार्यवाही होगी

हवन कार्यक्रम के बाद शिक्षकों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संयोजक बृजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हम गांधी वादी तरीके से पुरानी पेंशन बहाली हेतु सरकार पर दबाव बना रहे है।

ये भी पढ़ें— कल निबटा लें अपने सभी जरूरी काम, 8 और 9 को बैंक कर्मी करेंगे हड़ताल

जिलामंत्री दिनेश उपाध्याय ने शिक्षकों से कहा कि यदि हमारी मांगे नही मानी गई तो हम लोग 21 जनवरी को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसके लिये आप सब तैयार रहें।जूनियर संघ के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन से देश के 62 लाख कर्मचारियों का हित है इसलिए सरकार को जनहित का फैसला लेने में विलम्ब नही करना चाहिये। एस फोर के पदाधिकारियों ने हवन करके केंद्र व राज्य सरकार की बुद्धि की शुद्धि हेतु भगवान से प्रार्थना किया।

ये भी पढ़ें— अखिलेश यादव पर बीजेपी ने किया पलटवार, मांगे 6 सवालों के जवाब

Tags:    

Similar News