Chandauli Crime News: बदमाशों ने वृद्ध दम्प​ती पर किया जानलेवा हमला, दोनों की हालत गंभीर, हॉस्पिटल में भर्ती

Chandauli Crime News: चन्दौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव मे शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे वृद्ध दम्प​ती को अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर किया।

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-09-12 06:43 GMT

क्राइम न्यूज़ की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Chandauli Crime News: उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव मे शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे वृद्ध दम्प​ती को अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर किया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सुचना देकर घायलों को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का है। जहां धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में अपराधियों का बीती रात कहर देखने को मिला। रायपुर गांव के निवासी लालजी कनौजिया (60) रोज की भांति अपनी पत्नि के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित मशीन पर सोने चले गए थे। मध्य रात्रि के दौरान हमलावरों ने उन बृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना में दोनों पति पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चिखपुकार सुनकर पत्नि की नींद खुली तो विरोध करने पर हमलावरों ने उनको भी बुरी तरह मारपीट कर लहूलूहान कर दिया। सुचना पर परिवार के लोग जूटे तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजनों ने रात्रि में ही पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए दोनों बृद्ध दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर अस्पताल ले गए।

घायल दंपति की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

अस्पताल ले जाने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए वृद्ध दम्प​ती की स्थिति गंभीर देख कर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जिसके बाद जिला हॉस्पिटल से भी उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष टी बी सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले से दोनों दम्प​ती घायल हो गए हैं

इस संबंध में धानापुर थाना अध्यक्ष टी बी सिंह ने बताया कि बीती रात रायपुर गांव के वृद्ध दम्प​ती पर 3 लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। इससे दोनों घायल हो गए हैं उनका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। हालांकि वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायल वृद्ध ने बताया कि तीन लोग थे जो उन लोगों पर हमला किए हैं। परिजनों ने किसी भी विवाद होने की बात नहीं बतायी है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अपराधी को खोज निकाला जाएगा। उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News