Chandauli News: काबुल में फंसा चंदौली जिले का युवक, परिवारवाले सरकार से कर रहे मदद की गुहार

काबुल में फंसे चंदौली जिले का युवक का परिवार सरकार से उसके सकुशल घर वापसी कराने की विनती कर रहा है।

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-17 11:01 GMT

काबुल में फंसे सूरज के माता-पिता 

Chandauli News: तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में तख्तापलट किए जाने के बाद जहां भारत के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है वहीं काबुल में दहशतगर्दी का माहौल है। अफगानिस्तान के अलग-अलग इलाकों में कई भारतीय फंसे हुए हैं। इन्हीं लोगों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर कोतवाली के अमोघपुर गांव के रहने वाले सूरज कुमार भी है, जो काबुल में फंसे हुए हैं। सूरज कुमार इसी साल जनवरी में रोजी रोटी की जुगाड़ में काबुल गए थे। सूरज कुमार वहां पर वेल्डर का काम करते थे।


काबुल में फंसे चंदौली जिले के लोग

18 साथियों ने खुद का वीडियो बनाकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है

लेकिन तख्तापलट के बाद जब हालात बदतर हो गए तो सूरज कुमार समेत उनके 18 साथियों ने खुद का वीडियो बनाकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। वहीं सूरज का परिवार भी मोदी सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है। अफगानिस्तान में तख्तापलट के बाद हालात बद से बद्तर हो गए हैं,और पूरे देश में दहशतगर्दी का माहौल व्याप्त है। जिसके चलते वहां फंसे चंदौली के लाल सूरज कुमार के घर पर मातम का माहौल पसरा हुआ है। सूरज के पिता बुध्दिराम की आंखों में रह रह कर आंसू छलक जा रहे हैं। वही उनकी पत्नी रेखा भगवान से अपने पति की सलामती के लिए लगातार प्रार्थना भी कर रही हैं।


काबुल में फंसे सूरज के माता-पिता

बाप ने बेटे की सकुशल घर वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

अफगानिस्तान के हालात जानने के बाद सूरज के पिता बुद्धिराम के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वो रोते हुए सरकार से गुहार लगा रहे हैं की हमारे बेटे को हमारे बस वापस ला दीजिए। उनकी बात सूरज से सोमवार की शाम हुई थी। सूरज ने उन्हें बताया था कि यहाँ के हालात बेहद खराब हो गए हैं। उसके बाद से ही किसी अनहोनी के दर से दिल बैठा जा रहा है। सूरज के भाई ओमकार चौहान ने बताया कि वहां के हालात बहुत खराब है।

जिसके कारण हमें डर लग रहा है, की कोई अनहोनी न हो जाए। सूरज जिस कंपनी में वेल्डर का काम करता था उसका मालिक कंपनी छोड़ कर भाग गया है। सभी लोगों के पासपोर्ट उसी के पास हैं। ऐसे में अगर पासपोर्ट नहीं मिला तो सूरज कैसे भारत आएगा? इसका भी डर हम सब को लग रहा है। हमारे घर के लोग परेशान हैं। हम बस सरकार से यही गुजारिश कर रहे हैं की हमारे भाई को सुरक्षित हमारे देश हमारे घर वापस लाया जाए।

Tags:    

Similar News