गाजीपुर पुलिस की बर्बरताः चंदा मांग रहे बच्चों को पुलिस के दीवान ने पीटा
Ghazipur Police Ki Barbarta : यूपी पुलिस सुधरने वाली नहीं है। अपनी कारस्तानी से चर्चा में बनी रहती है। अभी गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से कानपुर के एक व्यापारी की जान चली गई थी।;
Ghazipur Police Ki Barbarta : यूपी पुलिस सुधरने वाली नहीं है। अपनी कारस्तानी से चर्चा में बनी रहती है। अभी गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से कानपुर के एक व्यापारी की जान चली गई थी। लखीमपुर खीरी मामले में पुलिस चर्चा में है। अभी ये मामले सुलझे भी नहीं कि गाजीपुर पुलिस की बर्बरता सामने आई है, यहां के मरदह थाने के एक दीवान ने चंदा मांग रहे बच्चों को बुरी तरह से पीटा है।
चंदा मांग रहे बच्चों को दीवान रमेश सरोज ने पीटा
मरदह जलालाबाद मार्ग स्थित बगही चट्टी पर कुछ बच्चे चंदा मांग रहे थे। तभी मरदह थाने के दीवान व एक कांस्टेबल बाइक से कही जा रहे थे। चंदा मांग रहे बच्चों को देखकर दीवान वहां रुक कर चंदा मांग रहे बच्चों को गालियां देने लगा। कुछ बच्चे डर कर भाग गये, लेकिन दो बच्चे दीवान के चंगुल से बच कर भागने में नाकामयाब रहे।
दीवान रमेश सरोज व साथी कांस्टेबल श्लोक गुप्ता व गौतम कुमार को लाठियों पीटने लगे। पुलिस की पिटाई से श्लोक व गौतम को गंभीर चोंटे आई हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा भर आया।
श्लोक गुप्ता के पिता राधेश्याम गुप्ता ने बताया को दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं मरदह थानाध्यक्ष ने दोनों सिपाहियों को फटकार लगाते हुए कार्यवाही करने चेतावनी दी है। इससे पहले भी दीवान रमेश सरोज अपने कारस्तानियों से चर्चा में रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद गाजीपुर पुलिस की बर्बरता
वैसे तो उत्तर प्रदेश की पुलिस आम जनता के लिए कभी कभी फरिस्ता साबित होती है। इनके कार्यो से न जाने कितनों का मामला सुलझ जाता है। लेकिन एक मछली जैसे पूरे तालाब को गंदा कर देती है। ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी वजह से पूरी पुलिस कौम बदनाम है। हाल ही में गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को चेतावनी दी थी फिर भी गाजीपुर जनपद मरदह थाने क्षेत्र में चंदा मांग रहे बच्चों को थाने के दीवान ने लाठी से पीट दिया।