Gorakhpur News: मजदूर यूनियन ने शोषण के खिलाफ किया विरोध प्रर्दशन

Gorakhpur News: अगर शीघ्र ही प्रशासन ने हस्तक्षेप कर श्रमिक की मजदूरी नहीं दिलाई तो सैकड़ों मजदूर उनके घर का घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-09-07 07:11 GMT

Labor unions protested against exploitation 

Gorakhpur News: भारतीय भवन निर्माण व अन्य मजदूर यूनियन के प्रयास से मजदूर उत्पीड़न एवं शोषण के विरोध में गोलघर स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा के सामने कैंडिल जलाकर मजदूरों ने संकल्प लिया कि गोरखपुर के अन्दर जब तक असंगठित मजदूरों का उत्पीड़न नहीं रूकेगा तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम के बाद मजदूरों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले असंगठित मजदूर अपने खून और श्रम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन मुख्यमंत्री के शहर में पिछले कुछ माह से असंगठित मजदूरों का उत्पीड़न बढ़ा है।

डॉ.बी.के.चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करें प्रशासन

प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्यवाही दबंग मालिकों के प्रभाव में नहीं हो रही है जिससे मजदूरों में आक्रोश है। श्रमिक बिरजू प्रजापति से भवन निर्माण कराकर डॉ.बी.के. चौधरी पांच लाख रूपये नहीं दे रहे हैं। तो पुलिस भी चुप्पी साधी बैठी हैं जिससे मजदूर को न्याय की उम्मीद नहीं लग रही है। अगर शीघ्र ही प्रशासन ने हस्तक्षेप कर बिरजू प्रजापति की मजदूरी नहीं दिलवाई तो सैकड़ों मजदूर उनके घर का घेराव करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर व मनोज पाण्डेय ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी मजदूरों के हालात में सुधार नहीं हो रहा। अब समय आ गया है कि मजदूरों को जागृत कर बड़ा जन आन्दोलन खड़ा कर इनके हक की लड़ाई सड़क पर मजबूती से लड़नी होगी नहीं तो मजदूर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती ही जायेंगी।

कार्यक्रम में ध्रुर्व कुमार मल्ल, रियाज अहमद, मोहन विश्वकर्मा, जगदीश, वैरागी, बैजनाथ, रईस, जोखन, जमुना, महादेव, रामनाथ, महेन्द्र, शंकर निषाद, संतोष प्रजापति और आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News