Lucknow News: योगी के गोरखपुर पहुंच कर अजय लल्लू बोले: विकास पगला गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में प्रभात फेरी निकाल रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का वीडियो तेजी से..;

Written By :  Akhilesh Tiwari
facebook icontwitter icon
Published By :  Deepak Raj
Update:2021-08-21 18:10 IST
PCC chief Ajay kumar Lallu
पीसीसी चीफ अजय कुमार लल्लू
  • whatsapp icon

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में प्रभात फेरी निकाल रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में अजय लल्लू कह रहे हैं कि यहां आकर देखिए विकास पगला गया है। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने कुछ दिन पहले ही गोरखपुर की तुलना अमेरिका से की है। गोरखपुर की फर्टिलाइजर फैक्ट्री का फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा-बदलता उत्तर प्रदेश, बदलता गोरखपुर।


उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

घुटनों तक गहरे पानी में डूब कर घूमते रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष 

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उन्हें घुटनों तक गहरे पानी में डूब कर घूमते हुए देखा जा रहा है। अजय कुमार लल्लू कई दिनों से गोरखपुर में जनसंपर्क कर रहे हैं। गोरखपुर की सिंघड़िया वसुंधरा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकालने के दौरान वह जब लोगों के घर के सामने से गुजरे तो सड़क पर घुटनों तक जलभराव होने की वजह से लोगों के घर के दरवाजे बंद मिले।


घुटने भर पानी में चलकर सरकार का ध्यानाकर्षण करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष


वीडियो में देखा जा रहा है कि वह गोरखपुर शहर की बदहाली का पूरा विवरण दे रहे हैं। वह लोगों को बता रहे हैं कि पिछले 30 सालों से गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और मेयर बने हुए है। केवल 1 साल के लिए गोरखपुर से समाजवादी पार्टी का सांसद रहा है। इसके बावजूद शहर के विकास का हाल यह है कि लोग जल भराव के कारण अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि कॉलोनी में जल निकासी के लिए जो नाला बनाया गया है वह उल्टा बना दिया गया है जिस तरफ जल निकासी होनी है उस तरफ नाले का लेवल ऊंचा कर दिया गया है।

गोरखपुर में आकर विकास पगला गया है-अजय कुमार लल्लू

यह सुनकर अजय लल्लू कहते हैं कि इसका मतलब गोरखपुर में आकर विकास पगला गया है। वह कहते हैं कि यही विकास का मॉडल है। मुख्यमंत्री जो पूरे प्रदेश के विकास का दावा कर रहे हैं उनके अपने शहर का यह हाल है। वह यहां हर तीसरे दिन आते हैं लेकिन हम लोगों के दुख-सुख जानने के बजाय अपने मंदिर से होकर लौट जाते हैं। यहां लोगों के घर के सामने जलकुंभी तैर रही है लोग अपने घर में कैद हैं। लोगों ने उन्हें बताया कि 2 साल से कॉलोनी में जलभराव हो रहा है लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो सका।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस वीडियो में देखा जा रहा है कि वह शहर में जलकुंभी का जमाव दिखाकर बता रहे हैं कि जलकुंभी का जमाव वहां होता है जहां कई महीनों से पानी ठहरा हुआ है। इससे साफ जाहिर है कि विकास का केवल ढोल पीटा जा रहा है। लोग परेशान हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

Tags:    

Similar News