UP Election 2022: योगी के गढ़ में प्रियंका ने महिलाओं पर जताया भरोसा, चार सीटों पर नये चेहरों को उतार चौंकाया

जिला पंचायत के वार्ड संख्या 32 से कड़े संघर्ष में जीतीं रजनी देवी को खजनी विधानसभा से टिकट दिया गया है। रजनी कांग्रेस की चुनिंदा चेहरों में हैं,

Report :  Divyanshu Rao
Update:2022-01-13 22:34 IST

प्रियंका गांधी की तस्वीर 

UP Election 2022: कांग्रेस ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों में 13 पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने दावे के सच साबित करने के लिए घोषित 13 में से 4 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा है। गोरखपुर के खजनी से रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सुर्खियों में रहीं रजनी देवी को टिकट मिला है। वहीं बस्ती, देवरिया और सिद्धार्थनगर से भी एक-एक महिला उम्मीदवार को टिकट मिला है।

जिला पंचायत के वार्ड संख्या 32 से कड़े संघर्ष में जीतीं रजनी देवी को खजनी विधानसभा से टिकट दिया गया है। रजनी कांग्रेस की चुनिंदा चेहरों में हैं, जिन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी। रजनी कहती हैं कि मिला तो पूरे विधानसभा के विकास के लिए काम करूंगी। रामपुर कारखाना से महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी को टिकट मिला है। वहीं हर्रैया विधानसभा से लबोनी सिंह को टिकट मिला है। उनके पति सेना के रिटार्यड अधिकारी हैं।

प्रियंका गांधी की तस्वीर 

लबोनी सिंह के ससुर कर्नल केसरी सिंह रामनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। लबोनी सिंह कांग्रेस में आने से पहले पीएनबी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहीं। वर्ष 2008 में वहां से वीआरएस लिया। सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज विधानसभा सीट से कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय की पत्नी कांति पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।

वह दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वह पीसीसी मेंबर भी रह चुकी हैं। उनके पति सच्चिदानंद पांडेय 2010 में पीस पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़े थे। 2013 में पीस पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था।

लल्लू फिर तमकुहीराज से ठोकेंगे ताल

कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को टिकट मिला है। वह इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। देवरिया की रुद्रपुर सीट से कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह पर फिर भरोसा जताया है। वह 2012 में इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीते थे। वहीं जिले की भाटपार रानी सीट से कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव को टिकट दिया है। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। वहीं बरहज से कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरी को टिकट मिला है।

वह इसके पहले कांग्रेस के ही टिकट पर सलेमपुर विस से चुनाव लड़ चुके हैं। महराजगंज जिले में सदर सीट से कांग्रेस ने आलोक प्रसाद को लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। पनियरा विधानसभा से नए चेहरे के रूप में पार्टी ने शरदेंदु पांडेय को टिकट दिया है। बस्ती में रुधौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने बसंत चौधरी को टिकट दिया है।

ये हैं कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी

गोरखपुर

खजनी-रजनी देवी

महराजगंज:

फरेंदा: वीरेंद्र चौधरी

महराजगंज सदर: आलोक प्रसाद

पनियरा: शरदेंदु पांडेय

देवरिया:

रुद्रपुर-अखिलेश प्रताप सिंह

बरहज-रामजी गिरी

रामपुर कारखाना-शहला अहरारी

भाटपाररानी-केशव चंद यादव

कुशीनगर

तमकुहीराज-अजय कुमार लल्लू

पडरौना-मनीष जायसवाल

बस्ती:

हरैया: लबोनी सिंह

रुधौली: बसंत चौधरी

सिद्धार्थनगर:

डुमरियागंज: कांति पांडेय

Tags:    

Similar News