Jaunpur Crime News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो लुटेरो को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार करने का दावा किया।

Report :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-07-07 15:32 GMT

पुलिस एनकाउंटर में घायल बदमाश (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Jaunpur Crime News: आज फिर थाना चन्दवक एवं जलालपुर की जांबाज पुलिस ने  एक मुठभेड़ में दो लुटेरो को पैर में गोली मार कर गिरफ्तार करने का दावा किया। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में वाराणसी उपचार के लिए भेजा गया है। अब तक जनपद में कुल चार बदमाशों को दाहिने पैर में गोली मारने में पुलिस सफल रही है।

थाना चन्दवक क्षेत्र की घटना के संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार ने बताया है कि थाना चन्दवक क्षेत्र में गाजीपुर के भैंस व्यापारी राजकुमार से असलहे की नोक पर 50 हजार रुपए लूटने के बाद बदमाश थाना क्षेत्र स्थित मुर्खा नहर की पुलिया के पास पैसे का बंटवारा करने के लिए जा रहे थे। तभी इसकी खबर पुलिस को लग गई और पुलिस मुर्खा पुलिया पर पहुंच गयी। बदमाशों ने पुलिस को देखते फायर करने लगे जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर झोंक दिया, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली जा लगी। दोनों वहीं गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यहां पर एक सवाल फिर खड़ा होता है कि आखिर गोली दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में घुटने के नीचे ही क्यों लगी। बायें पैर अथवा शरीर के अन्य भाग पर क्यों नहीं लगी। क्या पुलिस वालों का निशाना इतना सटीक है कि गोली घुटना के नीचे ही दाहिने पैर में ही लगती है। खैर यह तो जांच का विषय है। जांच होगी या नहीं इस तरह की मुठभेड़ का सच क्या है? क्या अधिकारी खुलासा कर सकते हैं?

यहां बता दें इसके पहले जनपद की पुलिस ने महराजगंज और बदलापुर क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने के दौरान पैर में गोली लगी थी। यहां एक सवाल और है कि इसके पहले यही पुलिस को बदमाश पकड़ने के लिए मुठभेड़ नहीं करनी पड़ रही थी अब मुठभेड़ करनी पड़ रही है। यह सब आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार पकड़े गये दोनों बदमाशों के पास से रिवाल्वर, पिस्टल आदि असलहा व लूट का माल 10 हजार रुपए, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपना नाम प्रदीप पुत्र राजेंद्र, विमलेश पुत्र रामदुलार ग्राम बढ़नपुर थाना केराकत है। तीसरा फरार बदमाश का नाम कुलदीप है यह भी बढ़नपुर का ही निवासी है। इस गिरफ्तारी में चन्दवक थाना प्रभारी संजय सिंह और थाना प्रभारी जलालपुर सत्य प्रकाश सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई है। 

Tags:    

Similar News