Jaunpur News: भाजपा के शासन काल में यूपी के अन्दर बदमाश अपने जान की दुहाई मांग रहे है, बोले रमापति राम त्रिपाठी

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में अपराधी अपने जान की दुहाई मांग रहे हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए देश में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने रिकार्ड टीकाकरण करवाया है।

Report :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Monika
Update: 2022-01-19 14:47 GMT

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (photo ; social media ) 

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (Prabuddh Varg Sammelan)  को यहां जनपद (jansabha) मे आज बुधवार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रमापति राम त्रिपाठी (Ramapati Ram Tripathi) ने कहा कि राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही मार्गदर्शन करता है। किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की सरकार आने के बाद से पिछले सात वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई साथ ही नक्सलियों के सिडिकेट को भी तोड़ दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अपराधी अपने जान की दुहाई मांग रहे हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए देश में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने रिकार्ड टीकाकरण करवाया है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है।

भाजपा सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है, सभी के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिसका लाभ गरीबों को पात्रता के आधार पर मिल रहा है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजपा जौनपुर राकेश त्रिवेदी ने कहा कि कोरोना काल में आम जनता संकट से जूझ रहीं थी। केंद्र की मोदी सरकार लोगों को फ्री राशन देने के साथ निशुल्क कोरोना वैक्सीन भी लगवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज अपने सर्वोच्च शिखर पर है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

आभार उद्बोधन में अध्यक्षता कर रहे प्रभाकर शास्त्री ने कहा कि हमारी सशक्त संस्कृति ही हमारे राष्ट्र की ऊर्जा है। वर्तमान में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में पर्याप्त मात्रा में प्रबुद्धजनों की सहभागिता है। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मेश शुक्ला ने की।

बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, संतोष त्रिपाठी, रमाशंकर पाठक, दिनेश दुबे, जनार्दन द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, अंजू पाठक, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, विपिन द्विवेदी, अजय मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, पवन पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, श्याम सुंदर पांडेय, सुरेंद्र मिश्रा एडवोकेट, सतीश पांडे एडवोकेट , मनोज पांडेय, प्रेम बहादुर पांडेय, संतोष कुमार,ओम प्रकाश, आदित्य कुमार, सुरेंद्र पांडेय, प्रमोद चौबे, प्रदीप तिवारी, आनंद तिवारी, आनंद उपाध्याय, आनंद कुमार शुक्ला, अनिल उपाध्याय, शिवनारायण पाठक, प्रशांत त्रिवेदी, रवि कांत पांडेय, डॉ रजनी कांत द्विवेदी, गजेंद्र पांडेय, कुंदन चतुर्वेदी, गौरव उपाध्याय, दीपक पाठक, शैलेंद्र कुमार पांडेय, देवेंद्र तिवारी, सरोज पांडेय,क शीतला प्रसाद पांडेय, राज नारायण पांडेय, सुधीर कुमार दुबे, रामावत तिवारी, प्रदीप चौबे, सुभाष उपाध्याय, विद्यासागर तिवारी, रवि कुमार गिरी, सुशांत चौबे, अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार उपाध्याय, राम शिरोमणि, प्रमोद चतुर्वेदी, राकेश दुबे, आनंद प्रकाश उपाध्याय, शिवपूजन, शिव कुमार पांडेय, ऋषिकेश द्विवेदी, शिवकुमार तिवारी, अतुल तिवारी, अभिनय तिवारी आदि उपस्थित रहे। जनपद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सिकरारा एवं जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News