kushinagar news: कुशीनगर में बड़ा हादसा, शादी की रस्म के दौरान कुआं ढहने से 13 की मौत, PM मोदी-CM योगी ने जताया दुख

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। ताजा जानकारी के अनुसार, 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत की जानकारी सामने आई है।

Update: 2022-02-17 01:24 GMT

kushinagar news

kushinagar news : पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। ताजा जानकारी के अनुसार, 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।इस घटना में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

स्थानीय लोगों ने बताया की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बता दें, कि यह घटना जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला की है। यहां एक घर में शादी समारोह था। इसी दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास कुएं पर खड़ी थीं। शादी वाले घर में हल्दी की रस्म निभाया जाने वाला था, कि तभी महिलाओं के खड़े होने से अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई। इस वजह से वहां खड़ी महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।


कुएं में सीढ़ी लगाकर निकाला

जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार देर रात वैवाहिक कार्यक्रम की रस्म मटकोर के दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाएं ,युवती और बच्चे कुएं में गिर गए। इस हादसे में 11 बच्चों सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। कुएं से सीढ़ी लगाकर गिरी हुई महिलाओं और बच्चियों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। चारों तरफ मातम छाया हुआ है। सूचना मिलने पर पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कुएं से निकाला गया। मौके पर कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी तथा स्थानीय सांसद विजय कुमार दूबे पहुंचकर बचाव कार्य की जानकारी ली।

चारों तरफ चीख-पुकार मच गई 

हादसे की खबर तुरंत इलाके में फ़ैल गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। शादी वाले घर में मातमी माहौल बन गया। लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों के स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक 13 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर है। मौके पर अभी भी पुलिस तथा गांव के लोग हैं। 

ऐसे हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार नौरंगिया गांव के परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा की शादी के एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदायगी चल रही थी। रात में घर से कुछ दूरी पर कुएं के पास मटकोर हो रहा था। कुआं स्लैब से बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां कुएं की जगत और स्लैब पर खड़ी होकर गीत गा रही थी। तभी स्लैब टूट गया। सभी लोग कुएं में गिर गए। कुआं काफी गहरा और पानी भरा था। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग लाइट जलाकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से सीढ़ी और रस्सी के सहारे कुएं में गिरे हुए लोगों को निकालकर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने 13 को मृत घोषित किया। एक दर्जन के करीब घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव में मटकोर रस्म के दौरान हुई इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य तथा घायलों को समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

क्या होता है मटकोर की रस्म

हिंदू विवाह रीति-रिवाज में शादी के एक दिन पहले हल्दी रस्म होती है। हल्दी के रस्म की रात में महिलाएं दूल्हा/दुल्हन को लेकर गांव में कुएं के पास मटकोर करते हैं। कुदाल से मिट्टी खोदकर गड्ढा बनाया जाता है और उसमें पानी डालकर रस्म अदायगी होती है। उस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती हैं। 


इनपुट: कुशीनगर से मोहन राव की रिपोर्ट  

Tags:    

Similar News