UP Election 2022: बसपा का महिला प्रबुद्ध सम्मेलन, सतीश चंद्र मिश्र की पत्नी कल्पना मिश्रा ने की शुरुआत

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर पार्टी बूथ लेवल से विधानसभा सभा तक लोगों तक पहुंचने के प्रयास में अभी से जुट गई है।

Report :  Syed Raza
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-09-18 17:57 GMT
बसपा के महिला प्रबुद्ध सम्मेलन की तस्वीर (डिजाइन फोटो: न्यूज़ट्रैक)

प्रयागराज: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया। जो पूरे प्रदेश में जगह-जगह आयोजित किया जाएगा साथ ही महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में आज प्रयागराज में महिला विचार गोष्ठी प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर पार्टियां बूथ लेवल से विधानसभा सभा तक लोगों तक पहुंचने के प्रयास में अभी से जुट गई हैं।इसी को लेकर कहीं सपा तो कहीं कांग्रेस और कहीं बसपा कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया था और पार्टी की नीति और पार्टी के कार्य को लोगों तक पहुंचाने का काम किया था।

कल्पना मिश्रा ने महिला प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरूआत की

इसी क्रम में आज सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा ने भी यह अभियान छेड़ दिया है और शनिवार को एक स्थानीय होटल में महिला प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत की है। जिसमें महिला सशक्तिकरण और महिला विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आई बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी ने कहा कि इस गोष्टी के माध्यम से हमें महिलाओं की शक्ति को पहुंचवाना है हम इस मिशन को लेकर निकले हैं कि इस बार 2022 में बहन मायावती को पूर्ण बहुमत से प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है।

बसपा के महिला प्रबुद्ध सम्मेलन की तस्वीर 

18 मंडलों में आोयजित किया जाएगा बसपा का महिला प्रबुद्ध सम्मेलन

इस उद्देश्य 18 मंडलों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होती है इसलिए महिलाओं का आगे आना बहुत जरूरी है इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम को जगह-जगह विचार गोष्ठी के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कल्पना मिश्रा ने यह भी कहा 2022 में कुमारी मायावती मुख्यमंत्री बनने के बाद महिलाओं के लिए काफी सहूलियत प्रदान करेंगी। इसी मकसद से वह कई जिलों में जाकर के महिलाओं को जागरूक करेंगी और उनको बताएंगी कि उनका एक मत उनकी आगे की जिंदगी के लिए कितना जरूरी है।

Tags:    

Similar News