Raebareli News: आसमान में रहस्यमई लाइट, ट्रेन की बोगियों की तरह चलती दिखी

Raebareli News: तेजी के साथ भागती हुई तारों के समूह की इस यात्रा को देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

Report :  Narendra Singh
Update: 2022-09-13 03:13 GMT

आसमान में एकाएक दिखाई दी रहस्यमई लाइट 

Raebareli News: रायबरेली में आसमान में एकाएक दिखाई दी रहस्यमई लाइट। ट्रेन की बोगियों की तरह एक साथ चलती दिखाई दी तारों के गुच्छेनुमा लाइट। तेजी के साथ भागती हुई तारों के समूह की इस यात्रा को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। चर्चाओं का बाजार गर्म। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ में तारों की रोप लाइट दिखाई दी है।

जिले में देर रात एक रहस्यमयी रोशनी आसमान में दिखाई दी। जो किसी ट्रेन की तरह चल रही थी। इससे पूरे जिले के लोगों में दहशत और हैरत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार अचानक आसमान में जब रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी तो इससे लोग अचरज में पड़ गए और दहशत फैल गई। लोगों में इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों ने बताया कि दे शाम आसमान में रोशनी की कतार चलती हुई दिखी। ग्रामीणों ने इसको अपने कैमरे में कैद कर लिया।

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि देर शाम करीब आकाश में चककती रोशनी वाली कोई चीजों की कतार तेज गति से जाती दिखी। यह बिल्कुल रेलगाड़ी सी दिख रही थी। यह रोशनी बेहद चमकदार व सफेद थी। हमने पहली बार इस तरह का नजारा दिख रहा है। पूरे पांच मिनट तक यह दिखाई दिया और फिर यह रोशनी गायब हो गई।

मध्यप्रदेश में भी दिखाई दी थी रोशनी

इससे पहले मध्यप्रदेश के खंडवा में भी इसी तरह की रोशनी दिखाई दी थी। यह कोई उल्का पिंड था या धूमकेतु या राकेट या कुछ और यह तो तय नहीं हो पाया है। लेकिन इस दृश्य को कैमरे में हर किसी ने कैद किया गया है। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चकाचौंध रोशनी से जगमगाती उल्का पिंड जैसी कोई चीज तेज गति से आसमान को पार करती हुई निकली जा रही है।

संभावना यह भी है कि आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर अत्यंत वेग से जाते हुए अथवा पृथ्वी पर गिरते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं उन्हें उल्का और साधारण बोलचाल में 'टूटते हुए तारे' अथवा 'लूका' कहते हैं। उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुँचता है उसे उल्कापिंड कहते हैं। संभव है यह टूटे तारों का कोई समूह हो।

Tags:    

Similar News