Raebareli News: मिलावट खोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नकली जीरा बनाने वाले पर डेढ़ करोड़ का लगा जुर्माना

Raebareli News: छापेमारी हुई तो सैकड़ों कुंटल जीरा बरामद हुआ जिसमें फूल झाड़ू से ज़ीरे जैसी झाड़न को निकाल कर मिलाया जाता था।;

Report :  Narendra Singh
Update:2022-12-02 07:44 IST
fake cumin in Raebareli

नकली जीरा बनाने वाले पर डेढ़ करोड़ का लगा जुर्माना 

  • whatsapp icon

Raebareli News: रायबरेली में मिलावट खोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। नौ मिलावटखोरों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। यह लोग ज़ीरे में फूल झाड़ू का झाड़न मिलाकर बेचते थे।

मामला 2019 का है। खाद्य एवं औषधी प्रशासन को जानकारी मिली थी कि महाराजगंज इलाके के कुछ व्यापारी कानपुर से ज़ीरे की बड़ी खेप मंगवाते हैं। बाद में यही जीरा कई गुना बनाकर थोक व्यवसायियों को ट्रकों के ज़रिये सप्लाई कर दिया जाता है। जानकारी मिलने पर छापेमारी हुई तो सैकड़ों कुंटल जीरा बरामद हुआ जिसमें फूल झाड़ू से ज़ीरे जैसी झाड़न को निकाल कर मिलाया जाता था।

इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही थी। आज एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने इस काम में लिप्त नौ अलग अलग फर्मों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया है। इनमें से एक फर्म इलाके के राजनीतिज्ञ के भतीजे की बताई जा रही है।

9-12-2019 में जीरा पकड़ा गया था महाराजगंज में 18 लोगों के ऊपर मुकदमा चल रहा है 14 लोगों 14 लोगों के ऊपर निस्तारण हो चुका

1 सतेन्द्र केसर वानी

2 दिनेश कुमार

3 पकंज ठहेर

4 कमलेश कुमार

5 राजेन्द्र प्रसाद बारी

6 मूल चंद साहू

7 प्रशांत साहू

8 पवन गुप्ता

9 अमित प्रकाश वर्मा

सहित 9 लोग शामिल थे।

Tags:    

Similar News