Raebareli News: घर से गायब 12वीं का छात्र लखनऊ में मिला, 6 लोगों पर दर्ज था FIR

Raebareli News: उपनिरीक्षक कामता प्रसाद केशरवानी का कहना है लापता लड़का सकुशल बरामद हो गया है। युवक डरा हुआ है इसलिए कुछ बोल नही पा रहा है। लखनऊ से निखिल को लेकर निकल चुके है।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-04-24 13:08 GMT

Symbolic Image (Pic:Social Media)

Raebareli News: विहिप प्रखंड अध्यक्ष के बेटे को रिश्तेदारों ने बुधवार को उतरेटिया स्टेशन लखनऊ से बरामद कर लिया है। अंगूठे में चोट का निजी क्लिनिक में इलाज के बाद युवक की बरामदगी की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाली अंतर्गत सलोन देहात निवासी विहिप प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी का 18 वर्षीय पुत्र निखिल तिवारी शनिवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बेटे के गायब होने के बाद हिन्दू नेता ने कस्बे के ही राइस चिकवा समेत 6 लोगो के विरुद्ध पुरानी रंजिश और धमकी देने का आरोप लगाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

लखनउ के उतरेटिया स्टेशन से मिला लड़का

परिजनों के साथ-साथ रिश्तेदारों द्वारा लगातार लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर युवक की खोजबीन में रात दिन लगे रहे। बुधवार को सूचना मिली कि उतरेटिया लखनउ स्टेशन के समीप एक लड़का चोटिल अवस्था में देखा गया है। उसके अंगूठे में चोट के घाव है। विहिप नेता ने बताया कि उनका बेटा मिल गया है। हल्के चोट के निशान है।लखनऊ में बेटे की लोकेशन मिलने के बाद लगातार परिवार और रिश्तेदार बेटे की खोजबीन में लगे रहे।

पुलिस ने 6 लोगों के खिलफा दर्ज किया था केस

उपनिरीक्षक कामता प्रसाद केशरवानी का कहना है लापता लड़का सकुशल बरामद हो गया है। युवक डरा हुआ है इसलिए कुछ बोल नही पा रहा है। लखनऊ से निखिल को लेकर निकल चुके है। वहीं इस मामले में सीओ वंदना सिंह ने बताया कि यह एक बड़ी चुनौती थी जो लड़का सकुशल बरामद कर लिया गया। आपको बात दें, कि निखिल तिवारी इंटरमीडिएट में एक नंबर से फेल होने पर स्वयं ही घर से गायब हो गया था। परिजनों ने सामने रहने वाले पटेल परिवार पर अपहरण का आरोप लगाया था। सीओ वंदना सिंह ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।  

Tags:    

Similar News