Raebareli News: मधुमक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे किसानों पर किया हमला
Raebareli News: खेत पर काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया हैं। हमले में छह लोग गंभीर तौर पर मधुमक्खियों के डंक का शिकार हुए हैं।;
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली में खेत पर काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया। हमले में छह लोग गंभीर तौर पर मधुमक्खियों के डंक का शिकार हुए हैं। आसपास कहीं छुपने की जगह न होने से सभी लोग तब तक इनके डंक का शिकार होते रहे जब तक चीखपुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आग जलाकर इन्हें भगाया नहीं। मधुमक्खियों के डंक का शिकार हुए सभी छह लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ तीन की हालत ज़्यादा खराब है, जबकि सभी छह लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना गुरबख्शगंज थाना इलाके के जजेहटा गांव की बताई जा रही हैं।
जाने पूरा मामला
डॉक्टर दीपेंद्र सिंह.. इएमओ, जिला अस्पताल ने बताया की गुरबक्श गंज से 6 लोग आए हैं जिनमें तीन लोगो को ज्यादा मधुमक्खियां काटी हैं जिनको भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरा मामला है जहां महिलाओं के बीच हो रही ज़ोरदार मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को कई महिलाएं मिलकर बुरी तरह पीट रही हैं। वीडियो लालगंज थाना इलाके के ऐहार गांव का बताया जा रहा है।
यहाँ की रहने वाली पूनम नाम की महिला घर के बाहर झाडू दे रही थी उसी दौरान पड़ोसी ने उसे किसी पुरानी बात पर टोक दिया। पूनम ने उस बात का विरोध किया तो पड़ोसी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसे हाथ पैर व डंडों से बुरी तरह पीट डाला। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दबंग महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। एसओ थाना लालगंज संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है गिरफ़्तारी का प्रयास जारी हैं।