Raebareli News: बीडीसी हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा,गेहूं के खेत से बरामद हुआ था शव
Raebareli News: बीडीसी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कराई थी। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के मालिन के पुरवा का हैं।;
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली में दो दिन पहले हुई पूर्व बीडीसी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कराई थी। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के मालिन के पुरवा का हैं। यहां पूर्व बीडीसी मनीष सैनी का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। महाराजगंज थाना इलाके का रहने वाला मनीष सैनी यहां अपनी ससुराल में आयोजित भण्डारे में शामिल होने आया था। पुलिस के मुताबिक मनीष की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी सुनील कोरी और पति मनीष सैनी को एक प्लान के तहत बुलाया था।
पुलिस के मुताबिक रूबी ने पति की हत्या का प्लान बनाकर अपने प्रेमी सुनील कोरी को भी वहां बुला लिया था। इस बीच प्रेमी सुनील और रूबी पास के खेत में सम्बन्ध बनाने चले गए। उधर मनीष को शक हुआ तो वह भी दोनों को ढूंढते हुए खेत में पहुँच गया। वहां सुनील ने पहले से अपने पास मौजूद असलहे से दो गोली मारकर मनीष की हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिरों से सुरागरसी कर आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
डॉक्टर यशवीर सिंह... पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शक के आधार पर आरोपियों पर नजर रखनी शुरू की थी। सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने भी पत्नी और उसके प्रेमी पर संदेह जताया था।पुलिस ने हत्या और साजिश के आरोप में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाँच में यह भी पता चला कि प्रेमी पहले से ही पत्नी के साथ अवैध संबंध रखता था और दोनों ने मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी।