Raebareli: गजब कानून व्यवस्था! राहुल गांधी के आवास के पास धड़ाधड़ चलीं गोलियां, देखें वीडियो

Raebareli News: सांसद राहुल गाँधी के आवास से चंद कदम की दूरी पर भूएमऊ चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक व्यक्ति हवा में गोली चलाता भी नजर आया।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-08-08 09:07 GMT

चौराहे पर गोली चलाता युवक (Video: Newstrack)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कानून व्यवस्था को लेकर भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो मगर हकीकत कुछ और ही है। प्रदेश के रायबरेली में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ होता नजर आया। मामला स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश सिंह के गृह जनपद का है। यहां दो पक्षों के विवाद में व्यक्ति ने चौराहे पर तंमचा लहराकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

चौराहे पर लहराया तमंचा

खुलेआम चौराहे पर फायरिंग का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर ज़िले में कानून व्यवस्था के हालात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। यहाँ दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से असलहे चलने लगे। दोनों तरफ से लोगों ने एक दूसरे पर वार किया। लोग चौराहे पर असलहे लहराते हुए दौड़ रहे हैं। हवाई फायरिंग की जा रही है। गोलियों की आवाज सुनकर राहगीर अपनी जान बचाकर दुबक गये। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया की दोनों में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

इस वजह से हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक मामला भदोखर थाना इलाके में यहाँ के सांसद राहुल गाँधी आवास से चंद कदम की दूरी पर भूएमऊ चौराहे का है। यहाँ डीह के रहने वाले होमगार्ड मे तैनात राम शिरोमणि गुप्ता और उन्हीं के सगे जीजा योगेंद्र गुप्ता आमने सामने आ गये और दोनों पक्ष से कई लोगों में एक दूसरे पर असलहे लहराते हुए झड़प हुई। वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाज़ भी साफ सुनी जा सकती है। बताया जा रहा है कि राम शिरोमणि गुप्ता कि बहन के नाम उसकी मां ने ज़मीन का कुछ हिस्सा दान स्कीम के तहत रजिस्ट्री कर दिया था। इसी को लेकर होमगार्ड राम शिरोमणि गुप्ता अपने जीजा से रंजिश रखता था। दोनों आमने सामने पड़े तो गैंगवार जैसी स्थिति बन गई।   

Tags:    

Similar News