Raebareli News: अमरनाथ यात्रा पर जाने की छुट्टी मांग रहे थे स्वास्थ्य कर्मी, नहीं मिली तो कर दिया ये काम

Raebareli News: तेज बुखार और हीट स्ट्रोक को लेकर जहां उत्तर प्रदेश को अलर्ट कर दिया गया है, वहीं रायबरेली में बात की जाए जिला अस्पताल की तो यहां पर भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र कुमार मौर्या द्वारा सभी चिकित्सकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Update:2023-06-21 13:00 IST

Raebareli News: तेज बुखार और हीट स्ट्रोक को लेकर जहां उत्तर प्रदेश को अलर्ट कर दिया गया है, वहीं रायबरेली में बात की जाए जिला अस्पताल की तो यहां पर भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र कुमार मौर्या द्वारा सभी चिकित्सकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

छुट्टी नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

जिला अस्पताल में दो फोर्थ क्लास कर्मचारियों को अमरनाथ यात्रा पर जाना था। अचानक उनकी छुट्टी रद्द करने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। फोर्थ क्लास कर्मचारी लामबंद हो गए। सुबह से ही पर्चा काउंटर को भी बंद कर दिया गया। 10ः00 बजे तक कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। जिससे मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए।

नायब तहसीलदार पहुंचे मनाने

कर्मचारियों की हड़ताल से जनता को ही रही दिक्कत की जानकारी मिलने पर इनको मनाने के लिए नायब तहसीलदार बृजेश कुमार पहुंचे। बहुत कुछ समझाने के बाद भी वह अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और कहा कि हमारा विरोध प्रदर्शन जारी है। सीएमएस के तानाशाही रवैया से नाराज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया तो अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में अफरा-तफरी मची रही। सीएमएस महेंद्र मौर्य पर तानाशाही रवैए का आरोप लगाते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कहा कि हमारे दो साथियों राजेश प्रकाश व प्रभात को 27 फरवरी को अमरनाथ यात्रा पर जाना था। जिनकी छुट्टी को सीएमएस ने अचानक रद्द कर दिया। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारी संघ अध्यक्ष छम्मन खां ने कहा कि धार्मिक यात्रा से कर्मचारियों को रोकना तानाशाही है। जब पहले से कर्मचारी अवकाश ले चुके हैं, जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं, ऐसे में ऐन वक्त पर उन्हें नहीं रोका जाना चाहिए। इस मामले में उच्चाधिकारियों ने विचार करके निर्णय लेने की बात कही है। जिसके बाद वहां कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस लिया।

Tags:    

Similar News