Raebareli News: विकास के नाम पर मीडिया से बोले के.एल शर्मा, काम में प्रशासन लगा रहा अड़ंगा

Raebareli News: उन्होंने कहा कि चेयरमैन साहब विकास तो करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन अड़ंगा लगाता रहता है।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-07-21 13:58 GMT

सांसद के.एल.शर्मा। (Pic: Newstrack)

Raebareli News: अमेठी सांसद के एल शर्मा सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर आज अंबेडकर नगर के सुद्धो पब्लिक स्कूल पहुंचे। रायबरेली मिल एरिया क्षेत्र के अंबेडकर नगर में अपने दौरे पर पूर्व सांसद और स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जाता है कि सांसद केएल शर्मा का कार्यक्रम आज अंबेडकर नगर के पार्क में मूर्ति के माल्यार्पण का था परंतु वहां पर जल निगम द्वारा खुदाई और गिट्टी डाल दी गई थी। इसी कारण आनन फानन में अमेठी सांसद का कार्यक्रम बदल कर स्कूल में कराया गया।

मीडिया से सरकार बनवाने की मांग

इससे पूर्व भी राहुल गांधी के कार्यक्रम से पूर्व भी सड़क खोदे जाने की बात सामने आई थी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेठी सांसद का जोरदार स्वागत किया और सांसद के एल शर्मा ने लोगों से नगर के क्षेत्र के बारे में भी जानकारी की। वहीं शहर के सभासदों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। रायबरेली जनपद कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है और यहां के सांसद राहुल गांधी का भी क्षेत्र है लेकिन जब सांसद के एल शर्मा से मीडिया ने शहर की समस्याओं के बारे में बात की तो उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष की तरफ इशारा किया और मीडिया से ही सरकार बनने की मांग कर बैठे।

काम में प्रशासन लगा रहा अड़ंगा

विकास के नाम पर उन्होंने कहा कि यह चेयरमैन साहब बैठे हैं और नगर पालिका का विकास यही देखेंगे। उन्होंने कहा कि चेयरमैन साहब विकास तो करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन अड़ंगा लगाता रहता है जिसकी वजह से यह स्थिति बनी हुई है। विकास में लगातार बाधा बनते नजर आ रहे हैं। हमारे अध्यक्ष को कम नहीं करने दिया जा रहा है। अगर हमारी सरकार होती तो यह सब दिक्कतें नहीं होती। हम रायबरेली और अमेठी दोनों देखेंगे। राहुल गांधी को बड़ी राजनीति करना है। किसी को कोई समस्या हो तो हमसे जरूर मिलकर अपनी बात कहें जो भी संभव मदद है उसको कराया जाएगा। 

Tags:    

Similar News