Raebareli News: जब आधी रात प्रियंका पहुंचीं जिला अस्पताल और मरीजों का जाना हाल

Raebareli News: राहुल गांधी के समर्थन में लालगंज में हुई सभा के दौरान ग्राम छतौना निवासी जालिपा नाई घायल हो गए थे, उन्हीं को देखने प्रियंका पहुंची थीं अस्पताल।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-05-15 04:16 GMT

प्रियंका पहुंचीं जिला अस्पताल और मरीजों का जाना हाल   (फोटो: सोशल मीडिया )

Raebareli News: प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। रायबरेली में प्रियंका गाँधी दिन रात मेहनत कर राहुल को जिताने के लिए दम भर रही हैं।

प्रियंका गांधी मध्य रात्रि में अपने लाव लश्कर के साथ रायबरेली जिला अस्पताल पहुंच गयीं। यहाँ पर प्रियंका सीधे हड्डी वार्ड पहुंचीं और एक गरीब परिवार के मुखिया जो यहाँ भर्ती हैं, उनकी बेड के पास पहुँच कर उनका हाल चाल लेने लगीं। प्रियंका के अचानक अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए।

क्या है पूरा मामला

आइये बताते क्या है पूरा मामला। दरअसल प्रियंका गांधी इन दिनों रायबरेली में अपने भाई राहुल गांधी और अमेठी में अपनी माता सोनिया के प्रतिनिधि के एल शर्मा के लिए यहाँ भुएमऊ में डेरा जमा रखा है। इस बीच कभी वो रायबरेली में राहुल का प्रचार करती हैं तो कभी अमेठी पहुँच कर के एल शर्मा के लिए वोट मांगती हैं। कल वह अमेठी में के एल शर्मा के लिए वोट मांगने गई थीं। वहाँ दिनभर चुनावी सभाओं के बाद प्रियंका गाँधी तकरीबन सवा ग्यारह बजे रायबरेली पहुँचीं थी। यहाँ पता चला कि एक दिन पहले राहुल गांधी के समर्थन में लालगंज में हुई सभा के दौरान सरेनी के ग्राम छतौना निवासी जालिपा नाई घायल हो गए थे। जालिपा वहाँ भाषण सुनने गए थे। प्रियंका को बताया गया कि जालिपा जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती हैं। इस जानकारी पर आधी रात को प्रियंका गाँधी उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंच गईं। इस दौरान प्रियंका गाँधी ने जालिपा का हाल चाल जाना व उनके परिजनों को हिम्मत दी। इस दौरान प्रियंका ने उनके बेटे कुलदीप और बहू को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। बताया जा रहा है कि जालिपा और उनके बेटे मिलकर एक छोटा सा सैलून चलाते हैं।

Tags:    

Similar News