Raebareli News: संदिग्ध कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिस कर्मी घायल

Raebareli News: सलोन कोतवाली पुलिस संदिग्ध कार का पीछा कर रहे थी, लेकिन पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Report :  Narendra Singh
Update:2023-12-30 14:07 IST
घायल सिपाहियों का अस्पताल में चल रहा इलाज (Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली जनपद में देर रात संदिग्ध कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।  सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना देर रात भदोखर थाना क्षेत्र के दूला गंज बाजार की है। 

जानकारी के मुताबिक सलोन कोतवाली पुलिस संदिग्ध कार का पीछा कर रहे थी, लेकिन पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी सुनील कुमार पांडे उम्र 30 वर्ष, उपेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष, मुनेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष, शिवाजी चौहान उम्र 28 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए।  सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लिए जाया गया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।  जहां दो पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डॉ अनुराग शुक्ला ईएमओ जिला अस्पताल रायबरेली ने बताया की हमारे पास चार पुलिसकर्मी को 108 एम्बुलेंस द्वारा लाया गए हैंष जिनका इलाज किया जा रहा है। दो लोगों की हालत गंभीर है। बाकी का इलाज किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News