राहुल ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत- 2017 चुनाव में न हो कोई चूक

Update: 2016-02-20 07:42 GMT

अमेठी: अमेठी के मुंशीगंज गेस्ट हाउस में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को यूपी विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव में किसी भी तरह की चूक नहीं करने की नसीहत दी।

राहुल से कहा 13 फरवरी को देवबंद सीट के उपचुनाव में जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग के कारण मिली। कार्यकर्ता जनता के पास जाएं तभी लोग कांग्रेस के पास आएंगे। यूपी में कुशासन से जनता परेशान है और कांग्रेस की ओर देख रही है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए और कहा कि इस बार 2012 के चुनाव की तरह कोई चूक नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी से मिलने के बाद संजय सिंह ने जेएनयू प्रकरण पर कहा कि बीजेपी देश को हिंदू-मुसलमान के बीच बांटना चाहती है। बीजेपी की नीतियों को दिल्ली और बिहार की जनता ने नकार दिया है। गुजरात, महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावो में भी बीजेपी पीछे हो गई है।

Tags:    

Similar News