Mirzapur News: राहुल कोल विधायक मुंबई के अस्पताल में भर्ती, कैंसर रोग से हैं पीड़ित

Mirzapur News: राहुल कोल विधायक छानबे को बॉम्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कैंसर से पीड़ित हैं। यह जानकारी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने आशीष पटेल ने दी है।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2022-08-15 17:24 GMT

राहुल प्रकाश कोल: Photo- Social Media

Mirzapur News: राहुल कोल विधायक छानबे (Rahul Kol MLA Chhanbe) को बॉम्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कैंसर से पीड़ित हैं। यह जानकारी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने आशीष पटेल (Cabinet Minister Ashish Patel) ने दी है। मोबाइल फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल कोल अपना दल विधायक मुंबई में भर्ती हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनका कैंसर तीसरे चरण में है।

छानबे सुरक्षित सीट से भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन से राहुल प्रकाश कोल 38 हजार दो सौ 20 मतों से जीते थे। उनको एक लाख एक हजार 240 मत मिले थे। जबकि सपा की कीर्ति कोल को 63 हजार दो सौ 20 मत मिले थे। राहुल प्रकाश कोल (rahul prakash kol) ने कीर्ति कोल को 38 हजार दो सौ 20 मतों से पराजित करने में सफलता हासिल की थी।

राहुल कोल पर किसान सम्मान निधि का लाभ लेने का लगा था आरोप

पिछले दिनों खबर आई थी कि मिर्जापुर में अपना दल के सांसद पकौड़ी कोल (Apna Dal MP Pakodi kol) और उनके विधायक पुत्र राहुल प्रकाश कोल किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। खबर में यह भी कहा गया था कि क्षेत्र के तमाम पात्र किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही है जबकि लाभार्थियों की सूची में पिता-पुत्र का नाम पोर्टल पर दर्ज है। पिता-पुत्र मड़िहान तहसील के पटेहरा कला के निवासी हैं।

राहुल कोल पिता के नक्शे कदम पर राजनीति में उतरे हैं। वह एमए एलएलबी पास हैं। राहुल कोल आदिवासियों के बीच लोकप्रिय हैं।

Tags:    

Similar News