Raja Bhaiya: सास पर निजता में दखल, तो साली से अवैध संबंध...इन वजहों से टूट रहा राजा भइया का 30 साल पुराना रिश्ता
Raja Bhaiya: राजा भइया के खिलाफ भानवी सिंह ने 18 पन्नों की षिकायत दर्ज करायी है। जिसमें शादी होने से लेकर रिश्ते में दरार तक की कहानी बतायी है।;
raja bhaiya bhanvi singh
Raja Bhaiya: प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। भानवी सिंह के साथ उनका 30 साल पुराना रिश्ता टूटने के कगार पर है।
भानवी सिंह ने बीते दिनों राजा भइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंने कुंडा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह राजा भइया के खिलाफ दर्ज करायी गयी एफआईआर में अवैध संबंध, मारपीट, शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर राजा भइया ने चुप्पी साध रखी है।
18 पन्नों में बतायी पूरी कहानी
राजा भइया के खिलाफ भानवी सिंह ने 18 पन्नों की शिकायत दर्ज करायी है। जिसमें शादी होने से लेकर रिश्ते में दरार तक की कहानी बतायी है। बस्ती के मषहूर राजघराने की भानवी सिंह ने शिकायत में कहा है कि 17 फरवरी 1995 को बस्ती के राजभवन में उनका विवाह हुआ था। राजा भइया के पिता ने विवाह में सहयोग किया था। हालांकि अधिकरत खर्च उनके पिता ने ही वहन किया था। लेकिन शादी हो जाने के बाद राजा भइया अक्सर इस बात को लेकर ताना मारते थे।
बहन पर जताया अवैध संबंध का शक
पुलिस को दिये गये शिकायत पत्र में भानवी सिंह ने राजा भइया पर अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बहन साध्वी के साथ पति के रिश्ते को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब साध्वी महज 17 साल की थी। तब राजा भइया उन्हें अपने साथ सुलाने लगे थे। उन्हें यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। उन्होंने अपने पति की इस हरकत को लेकर कई बार विरोध किया। जिस पर उनके साथ मारपीट भी की गयी। उन्हें साध्वी के साथ राजा भइया के अवैध संबंध का शक था जोकि बाद में सही भी साबित हो गया।
एफआईआर में भानवी ने यह भी कहा कि राजा भइया के संबंध के चलते उनकी बहन साध्वी गर्भवती भी हो गयी थीं। जिसके बाद में अबॉर्शन कराया गया था। भानवी ने साध्वी पर इस तरह के आरोप कई बार लगाए है। साध्वी ने अपनी बहन भानवी पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनका राजा भइया से नहीं बल्कि भानवी का ही उनके पति से अवैध संबंध था।
राजा भइया को कंट्रोल करती थी सास
एफआईआर में भानवी ने सास के खिलाफ भी बेहद हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। भावनी ने सास पर निजता में दखल डालने और पति से दूर रखने की बात कही है। आरोप है कि राजा भइया की मां उन्हें कंट्रोल में रखती थी। वह उन्हें पति के साथ कमरे में रहने भी नहीं देती थी। जब भी पति उनके पास आते थे तब वह भी कमरे में सो जाती थी। शादी के बाद से ही पति उनसे दूर रहने लगे थे।
वह ससुराल में रहती थीं और राजा भइया लखनऊ में रहते थे। शादी के बाद कई बार उन्होंने यह देखा कि जब भी वह कमरे में होती थीं तब उनकी सास भी वहां पहुंच जाती थी। उन्होंने इस बारे में जब राजा भइया से शिकायत की तो वह उन पर ही भड़क जाते थे। उन्होंने सास और पति पर मारपीट और गालीगलौज करने का भी आरोप लगाया है।