Ayodhya News: 'राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को, गर्भगृह में होंगे दो रामलला', बोले नृपेंद्र मिश्रा

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगरे साल 22 जनवरी को होगी। यह जानकारी नृपेंद्र मिश्रा ने दी है।;

Report :  aman
Update:2023-09-26 15:08 IST

राम मंदिर और नृपेंद्र मिश्रा (सोशल मीडिया)

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगरे साल 22 जनवरी को होगी। यह जानकारी नृपेंद्र मिश्रा ने दी है। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे नृपेंद्र मिश्रा (PM Modi PS Nripendra Mishra) ने बताया कि, मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी।

गर्भगृह में दो मूर्तियां होंगी। एक मूर्ति में श्रीराम पांच साल के बालक के रूप में दर्शन देंगे। भगवान राम के बाल्यावस्था वाली मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच होगी। वहीं, दूसरी मूर्ति में रामलला वर्तमान स्वरूप में नजर आएंगे।

रामनवमी को मूर्ति पर सूरज की किरणें

आपको बता दें, अभी जो मूर्ति राम मंदिर में है, वही रामलला विराजमान के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार थे। हर साल जब रामनवमी (Ram Navami) के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम की मूर्ति पर सूरज की किरणें चमक बिखेरेंगी। इसके लिए भवन निर्माण शैली में खास व्यवस्था की गई है।

Full View

10 हजार संतों को आमंत्रण

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran Pratishtha Mahotsav) की तैयारियों के बारे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) के सदस्य नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, इस समारोह में लगभग 10 हजार अति विशिष्ट आमंत्रित सदस्य होंगे। राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े साधु-संतों को विशेषकर आमंत्रित किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्रा ने उम्मीद जताई कि, 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालु रोज रामलला के दर्शन के लिए आएंगे। इसी अनुमान के हिसाब से मंदिर में सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।'

प्रधानमंत्री कब समारोह में होंगे शामिल?  

उन्होंने ये भी बताया कि, 'प्रधानमंत्री मोदी कब समारोह में शामिल होंगे, इसकी जानकारी PMO से नहीं आई है। संभव है कि प्रधानमंत्री मोदी 20 से 24 जनवरी के बीच किसी दिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि, उसके बाद पीएम 26 जनवरी के कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे।'

Full View

प्रधानमंत्री कब समारोह में होंगे शामिल?  

उन्होंने ये भी बताया कि, 'प्रधानमंत्री मोदी कब समारोह में शामिल होंगे, इसकी जानकारी PMO से नहीं आई है। संभव है कि प्रधानमंत्री मोदी 20 से 24 जनवरी के बीच किसी दिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि, उसके बाद पीएम 26 जनवरी के कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे।'

श्रीराम के ललाट पर पहुंचेगी सूर्य की किरणें

नृपेंद्र मिश्रा ने एक खास बात बताई। उन्होंने जानकारी साझा की, कि राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह में रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणें खुद-ब-खुद नहीं पहुंचेंगी। इसके लिए मंदिर के शिखर पर एक छोटी डिवाइस लगाई जाएगी। इस डिवाइस के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की (Central Building Research Institute, Roorkee) और पुणे के एक एस्ट्रोनॉमिकल संस्थान ने मिलकर कम्प्यूटराइज्ड प्रोग्रामिंग की है। बता दें, ये डिवाइस बेंगलुरु में तैयार की जा रही है। सूर्य की किरणें इस डिवाइस पर पड़ेंगी तो वहां से रिफलेक्ट होकर श्रीराम के ललाट पर पहुंचेगी। ऐसा हर साल रामनवमी के दिन 12 बजे होगा। हर बार इस घटना का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मंदिर में भीड़ नहीं हो।'

Tags:    

Similar News