Ranipur Tiger Reserve: रानीपुर बना UP का चौथा और देश का 53वां टाइगर रिजर्व, घूमने की सबसे बेस्ट जगह

Ranipur Tiger Reserve: उत्तर प्रदेश को अपना चौथा टाइगर रिजर्व मिला है। दरअसल बुंदेलखंड क्षेत्र में रानीपुर टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व बना है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-11-06 00:36 GMT

Ranipur Tiger Reserve (Image: Social Media)

Ranipur Tiger Reserve: उत्तर प्रदेश को अपना चौथा टाइगर रिजर्व मिला है। दरअसल बुंदेलखंड क्षेत्र में रानीपुर टाइगर रिजर्व (RTR) अब उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व बना है। इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए कहा कि "सभी को बधाई! यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश में रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53वां टाइगर रिजर्व बन गया है।"

जानें रानीपुर टाइगर रिजर्व के बारे में:

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रानीपुर टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व से लगभग 150 किमी दूर स्थित है। जानकारी के लिए बता दें कि यह स्थान बाघ, तेंदुआ, सुस्त भालू, सांभर, स्पॉटर हिरण और चिंकारा का घर है। इसके अलावा, पार्क के अंदर कई प्रकार के पक्षियों और सरीसृपों को भी देखा जा सकता है। रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य (Ranipur Wildlife Sanctuaries) साल 1977 में स्थापित किया गया था और यह बाघों के संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। वहीं जल्द ही क्षेत्र में बाघों के संरक्षण के लिए रानीपुर टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन का भी गठन किया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत में बाघों की गिनती 2018 में की गई थी, जिसके मुताबिक, देश में 2,967 बाघ हैं और इनमें से 173 उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं रानीपुर बाघ अभयारण्य अब भारत सरकार की 'प्रोजेक्ट टाइगर' योजना के तहत आ जाएगा। जानकारी के लिए बता दें वर्तमान में उत्तर प्रदेश में तीन टाइगर रिजर्व हैं। इनमें दुधवा टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व शामिल हैं। वहीं रानीपुर वन्यजीव विहार लगभग 230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में है। इसके अलावा लगभग 299 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल इसमें और जोड़ा गया है। इस योजना के अनुसार केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत धनराशि खर्च करेगी, जबकि अन्य मदों में केंद्र और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत धनराशि प्रदान करेंगी। बता दे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पिछले महीने ही रानीपुर टाइगर रिजर्व को विकसित करने की मंजूरी मिली थी। 



Tags:    

Similar News