वसीम रिजवी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ रेप केस

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-15 11:59 GMT

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Photo-Social Media) 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड (Shia Central Waqf Board, U.P) के सदस्य और पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Syed Waseem Rizvi) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वसीम रिजवी पर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वसीम रिजवी पर उनके ही चालक की पत्नी ने तहरीर देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।

रिजवी के खिलाफ पीड़िता की अपील पर कोर्ट ने पुलिस को FIR दर्ज करने का फरमान सुनाया था। दरअसल, थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में दो दिन पहले ही कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। बता दें, वसीम रिजवी के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि वसीम रिजवी के ड्राइवर की पत्नी बीते 22 जून को वकीलों के साथ थाने आई थी। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि कई साल से उनके पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वसीम रिजवी अक्सर यतीमखाने में ही रहते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने पति को भी यतीमखाने के पास ही एक सर्वेंट क्वार्टर दे दिया था। उसके बाद महिला भी परिवार के साथ उसी क्वार्टर में रहने लगी। महिला का आरोप है कि करीब 5 साल पहले शाम को पति ने फोन किया कि उन्हें गाड़ी लेकर शहर के बाहर जाना है। इसके बाद रात करीब 10 बजे वसीम रिजवी सर्वेंट क्वार्टर स्थित घर पहुंचे। दरवाजा खोला तो वह अंदर घुसते चले आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बच्चों और पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। इसके बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वसीम रिजवी अक्सर उसके पति को शहर के बाहर भेज देते और अक्सर घर आकर शारीरिक शोषण करते थे। रिजवी की इस हरकत से त्रस्त होकर 11 जून को पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पति वसीम रिजवी के घर पहुंचे। विरोध किया तो उन्होंने पति के सारे कपड़े उतरवाए, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) छीन लिया। इसके बाद उन्हें जमकर पीटा फिर धमकाते हुए भगा दिया।

Tags:    

Similar News