रेप के बाद किया था मर्डर, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Update: 2016-03-03 14:08 GMT

सहारनपुर: सहारनपुर में फास्टट्रैक कोर्ट ने ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले एक युवक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। आरोपी युवक ने बच्ची के साथ पहले रेप किया था और बाद में हत्या कर दी थी। हत्यारे पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला

-यह घटना नागल थाना के फतेहपुर गांव की है।

-7 फरवरी 2013 की शाम को घटी थी घटना।

-घर के सामने खेल रही थी ढाई साल की मासूम पायल।

-गांव में रहने वाले बॉबी ने मासूम पायल को टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसला ईंख के खेत में ले गया था।

-वहां उसने मासूम का रेप करने के बाद गला घोंटकर कर हत्या कर दी थी।

-शव मिलने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

-आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।

-मामला एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ओम प्रकाश त्रिपाठी की अदालत में विचाराधीन था।

Tags:    

Similar News