UP Nikay Chunav: समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक दल

UP Nikay Chunav: एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से त्रिलोक त्यागी ने कहा निकाय चुनाव बहुत करीब है। गठबंधन जो समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का उत्तर प्रदेश के अंदर चल रहा है। उसी गठबंधन पर निकाय चुनाव लड़ा जाएगा।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-09-14 20:27 IST

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी (फोटों सोशल मीडिया)

UP Nagar Nikay Chunav 2022: राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन चेंबर ऑफ कॉमर्स भैंसाली बस अड्डे के सामने आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से त्रिलोक त्यागी ने कहा निकाय चुनाव बहुत करीब है और गठबंधन जो समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का उत्तर प्रदेश के अंदर चल रहा है उसी गठबंधन पर निकाय चुनाव लड़ा जाएगा इसीलिए सभी कार्यकर्ता मजबूती और जिम्मेदारी के साथ निकाय चुनाव की तैयारी करें और ज्यादा से ज्यादा सीटें गठबंधन को मजबूती देने का काम करें।

यही मजबूती आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नई इबारत लिखने का काम करेगी। इसीलिए सभी पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करें और कहीं भी किसी भी रूप में किसी भी पदाधिकारी की जरूरत अगर किसी भी कार्यकर्ता को पड़ी पड़ती है तो वह पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं का साथ देकर उनका मनोबल बढ़ाने का भी काम करें।

कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने सीधे-सीधे उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा की उत्तर प्रदेश सरकार मदरसों पर कार्रवाई और जांच कर एक अन्य समुदाय को खुश करने का कार्य कर रही है किंतु बेसिक शिक्षा विभाग में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल जर्जर हालात में है बच्चों को समय से किताबों का वितरण नहीं हो पा रहा है नाही उनके लिए अच्छी शिक्षा का समाधान हो पा रहा है इससे ऐसा प्रतीत होता है।

उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और फिर वही सांप्रदायिकता बढ़ाकर आपसी भाईचारे को खत्म करने का काम मदरसों पर जांच करा कर कर रही है। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील की सीबीआई जांच होनी चाहिए यह मिड डे मील ना तो समय से बच्चों को स्कूल तक पहुंच पा रहा है और अगर कहीं पहुंच भी रहा है तो उसकी गुणवत्ता बहुत ही ज्यादा खराब है। तो इसमें जितना बड़ा घोटाला हो रहा है हम सरकार से मांग करते हैं कि इसकी तुरंत सीबीआई जांच कराकर दूध का दूध पानी का पानी करा देना चाहिए।

त्रिलोक त्यागी ने कहा गन्ने का भुगतान अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है नया सत्र चलने को तैयार है किंतु अभी भी ज्यादातर शुगर मिल पर किसानों का बकाया बाकी है 1 साल पहले किसान गन्ना डाल देता है 1 साल के बाद उसको गन्ने का भुगतान मिलना शुरू होता है वह भी अभी तक नहीं मिला किसान की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। अगला पेराई सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण गन्ना भुगतान पिछले वर्ष का उत्तर प्रदेश सरकार को करना चाहिए लेकिन इनकी नियत में खोट है यह नए सत्र में जब गन्ना लेना शुरू करेंगे उस में से होने वाली कमाई से पिछले साल का किसानों का भुगतान करने की मिल मालिकों की सोच है। 

उत्तर प्रदेश सरकार को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए ऐसी राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है अन्यथा मजबूरन राष्ट्रीय लोकदल धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने का कार्य करेगी। राष्ट्रीय लोकदल नेता ने कहा देश के गृहमंत्री कहते हैं की रात को भी अगर महिलाएं उत्तर प्रदेश की सड़कों पर निकलेंगे तो वह सुरक्षित हैं किंतु आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, लूट, हत्याएं जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं किंतु उत्तर प्रदेश सरकार और उनके अधिकारी गहरी नींद में है। 

जिस तरीके से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं यह राष्ट्रीय लोकदल बर्दाश्त नहीं करेगा और राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ महिलाओं और उनकी अस्मिता की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा हुआ है और आगे भी खड़ा रहेगा। प्रेस वार्ता से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी त्यागी समाज का जो धरना प्रदर्शन चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर चल रहा है उसमें दल बल के साथ पहुंचे और राष्ट्रीय लोक दल की ओर से संपूर्ण समर्थन त्यागी समाज की महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर जो धरना चल रहा है उसमें जाकर दिया। 

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मतलूब गौड, रामवीर सिंह गुर्जर, प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, अनीस कुरैशी मनदीप सिंह बिंद्रा, प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी, अशोक चौधरी,मैनपाल तोमर, संजय पनवाड़ी,शबाब आलम, इरशाद रिजवी, प्रशांत चौधरी, दीपक मोरल, विनय मल्लापुर, नासिर गोताना,फुरकान अल्वी, आशीष पिंटू, चौधरी रतन सिंह, महिपाल सिंह, इसरार चौहान, धर्मपाल गिरी, दिलशाद सैफी, ओडी त्यागी, अभिषेक त्यागी, प्रधान कुशलपाल,दर्पण सिवाच ,नाजिम अबरार,आमिर चौधरी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News