Ravana Dahan Banda News: बांदा जिले में विजयदशमी पर 5 दिनों तक जलाया जाता रावण

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विजयदशमी पर 5 दिनों तक रावण जलाया जाता है। बांदा में हिंदू और मुस्लिम एकता की गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलती है।

Report :  Anwar Raza
Update: 2022-10-05 06:55 GMT

रावण बनाने की तैयारी करते हुए

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विजयदशमी पर 5 दिनों तक रावण जलाया जाता है। बांदा में हिंदू और मुस्लिम एकता की गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलती है। यहां पर 5 दिनों तक रावण को जलाया जाता है। प्रगी तालाब रामलीला में दशानन (रावण )के पुतले को तुफैल अहमद जलाता है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विजयदशमी पर अनोखा दशहरा मनाया जाता है ।

तुफैल अहमद ने बताया कि 70-80 साल से हमारे पिता जी एजाज अहमद रावण बनाते थे,अब दूसरी पीढ़ी में हम है वहीं पुरानी परंपरा के चलते अब रावण हम बनाते है। यहां पर 5 दिनों तक रावण के पुतले का दहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि रावण से याद करने के लिए 1 महीने पहले से तैयारी करनी पड़ती है और यह हमारा शौक है कोई बिजनेस नहीं है। यह हमारी एकता का प्रतीक है और हम इसको मानते चला रहे थे और करते चले आ रहे है। उसके तहत हमको प्रेम भाव मिलता है वो हमारे लिए बड़ी बात है।

बांदा के लोगों का मानना है कि दशहरे का मतलब होता है सामाजिक समरसता, उत्थान और आपसी भाईचारे का बढ़ावा देना। जो काम दशहरे वाले दिन एक दिन में हो नहीं पाता है। दशहरे के पावन त्योहार पर लोग एक दूसरे घर-घर जाकर बधाई देते हैं। इसलिए बांदा जनपद में 5 दिनों तक लगातार दशहरे का पावन पर्व मनाया जाता है। बांदा जनपद की खास बात यह भी है कि यहां पर पांच दिन अलग-अलग जगहों पर रावण का दहन किया जाता है।

Tags:    

Similar News