UP News: काली कमाई से करोड़पति बना दरोगा, रिटायरमेंट के बाद विजिलेंस की जांच में हुआ खुलासा

UP News: गोपनीय जांच में विजिलेंस ने पाया कि मेरठ के रहने वाले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने 147 प्रतिशत अधिक अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित की है।

Report :  Sunil Mishraa
Update:2023-01-23 11:37 IST

काली कमाई से करोड़पति बना दरोगा (photo: social media )

UP News: यूपी में पुलिस का एक दरोगा नौकरी के दौरान काली कमाई से करोड़पति बन गया। सेवाकाल के दौरान शासन की उसपर नजर नहीं पड़ी। लेकिन रिटायर्डमेंट के बाद एक शिकायत ने उसकी तिजोरी का ताला खोल दिया। विजलेंस ने अपनी जांच में सब इंस्पेक्टर के पद पर रहने के दौरान कमाई गई करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है।

4 साल पहले शासन के निर्देश पर शुरू हुई गोपनीय जांच में विजिलेंस ने पाया है कि मेरठ के रहने वाले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने वैध कमाई से 147 प्रतिशत अधिक अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित की है। एजेंसी ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विजिलेंस के मेरठ सेक्टर इंस्पेक्टर मंजू गुप्ता के मुताबिक, साल 2019 में शासन ने मेरठ के रहने वाले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ विजिलेंस से खुली जांच करने के आदेश दिया था। विजिलेंस ने अपनी जांच में पाया कि महेंद्र सिंह सैनी ने यूपी पुलिस में नौकरी करते हुए वैध श्रोतों से कुल 58,04666 की कमाई की थी। जब की जांच में सामने आया कि इस दौरान उन्होंने 1,43,84,668.68 रुपए खर्च किए थे। जो आय से 85,79,802.56 अधिक थे यानि कमाई से 147 प्रतिशत अधिक खर्च किए गए।

कोई भी संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिला  

इंस्पेक्टर के मुताबिक, जांच के दौरान जब कमाई और खर्चे के विषय में महेंद्र सिंह से पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतुष्टिपूर्ण जवाब दे नही सके। ऐसे में उन्हें जांच में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 13(1) (B) व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News