प्रियंका की एंट्री से BJP पर प्रभाव नहीं, भ्रष्टाचार ने SP-BSP को हासिए पर पहुंचाया: जोशी

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी में सपा गठबंधन पर कहा कि सपा और बसपा सरकार में बेहिसाब घोटाले हुए हैं जिसकी वजह से दोनों ही पार्टियां हासिए पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री चुनाव से ठीक 3 माह पहले जिस तरह से हुई है उससे बीजेपी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। हम पहले से ज्यादा मजबूत हैं।

Update: 2019-02-03 13:11 GMT

कानपुर: महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी में सपा गठबंधन पर कहा कि सपा और बसपा सरकार में बेहिसाब घोटाले हुए हैं जिसकी वजह से दोनों ही पार्टियां हासिए पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री चुनाव से ठीक 3 माह पहले जिस तरह से हुई है उससे बीजेपी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। हम पहले से ज्यादा मजबूत हैं।

यह भी पढ़ें.....प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है करोड़ों की कीमत

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भाजयुमो के युवा संसद में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। उन्होंने युवा संसद को संबोधित करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में युवाओं के अंदर जोश भरने का काम किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी यूपी के लिए नई नहीं हैं वो पहले रायबरेली-अमेठी में रहीं। इसके साथ ही अन्य जिलो में भी गई हैं। इस चुनाव में 3 महीने पहले निकलने पर मैं नहीं समझती हूं कि उनका कोई प्रभाव पड़ने वाला है। यह चुनाव विकास के आधार पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्वच्छ राजनीति को जन्म दिया है। जनता पूरी तरह से उनके साथ है हम उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटे पाएंगे।

यह भी पढ़ें.....शहीद नजीर वानी जैसे युवा कश्मीर और देश के लिए आदर्श: श्रीनगर में पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में जो भी घोटाले हुए है उन्हें सभी जानते हैं। इसी वजह से आज सपा-बसपा की यूपी में दुर्दशा है। एक समय था बसपा के पास विधानसभा में सवा दो सौ सीटे थीं आज 19 या 20 सीटों पर सिमट कर रह गई है। समाजवादी पार्टी के पास 215 सीटे थीं। आज वो 47 सीटों पर रह गई है। यह सोचने वाली बात है कि जनता ने इन्हें क्यों ठुकराया सिर्फ भ्रष्टाचारी व्यवस्थाओं की वजह से पुलिसिया जुल्म था, भ्रष्टाचार था और हमारी योगी सरकार ने यह सब ठीक करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें.....बाराबंकी: 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आई डॉल्फिन, भटककर पहुंची थी नहर में

जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव जेल जाएंगे तो उन्होंने कहा कि हम यह कहने वाले कौन होते हैं। सीबीआई जांच कर रही और सीबीआई ने तो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भी जांच की थी। उन्होंने भी सीबीआई का सामना किया था यह भी सामना करें।

Tags:    

Similar News