Uttar Pradesh Rivers: प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा, सरकार ने किए इंतजाम

Uttar Pradesh Rivers: यूपी में कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं तो कई नदियां खतरे के निशान को छूने वाली हैं।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-22 12:53 GMT

नदियों का जलस्तर बढ़ा (फोटो-सोशल मीडिया)

Uttar Pradesh Rivers: उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं तो कई नदियां खतरे के निशान को छूने वाली हैं। गंगा नदी-कचला ब्रिज बदायूँ में, शारदा नदी-पलियाकला लखीमपुर खीरी में, घाघरा नदी-तुर्तीपार बलिया में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। गंगा का रौद्र रूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखना शुरू हो गया है। वहीं मध्य में फतेहपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ बाढ़ से निबटने के लिए राज्य सरकार ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में 288 बाढ़ शरणालय तथा 343 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 6 अब तक कुल 28 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 955 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 18,750 है

48 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगी

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश के सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 3.6 मिमी के सापेक्ष 19 प्रतिशत है।

इस प्रकार प्रदेश में एक जून से अब तक 127.8 मिमी औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 49.5 के सापेक्ष 258 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 33 टीमें तैनाती की गयी है, 48 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 60 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है ।

प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटों में 120 फूड पैकेट वितरित किए गये। अब तक कुल 4941 फूड पैकेट वितरित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 288 बाढ़ शरणालय तथा 343 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है।

प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 6 अब तक कुल 28 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 955 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 18,750 है।

Tags:    

Similar News