Meerut News: चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन किसान-मजदूर सप्ताह के रूप शुक्रवार से मनाएगा रालोद

Meerut News: बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 23 तारीख से 30 तारीख तक संपूर्ण जनपद मेरठ की सातों विधानसभाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-12-21 09:58 GMT

Meerut News (फोटो: सोशल मीडिया )

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मजदूरों के नेता चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किसान-मजदूर पखवाड़ा सप्ताह के रूप में मनायेगा। आज यहां राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल मतलूब गौड की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक मंम किसान-मजदूर पखवाड़ा सप्ताह पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। उसी के साथ साथ 23 दिसंबर को भरतपुर राजस्थान में होने वाली रैली को लेकर भी सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 23 तारीख से 30 तारीख तक संपूर्ण जनपद मेरठ की सातों विधानसभाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए जिला अध्यक्ष मतलूब गौड की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। जो अपनी-अपनी विधानसभाओं में उपरोक्त पखवाड़े के अनुसार और तिथियों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इसके अलावा आज की बैठक में यह निर्णय हुआ कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहा मेरठ पर सुबह 9:00 बजे एकत्रित होंगे सबसे पहले हवन किया जाएगा। तत्पश्चात स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण भरतपुर में होने वाली रैली में सम्मिलित होने के लिए राजस्थान की ओर प्रस्थान करेंगे।

जिला कार्यालय पर हुई मीटिंग में शामिले हुए ये सभी 

जिला कार्यालय पर हुई मीटिंग में राजेंद्र शर्मा पूर्व विधायक, विनोद हरित पूर्व विधायक, मुकेश जैन, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, राजकुमार सांगवान, संगीता दोहरे प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच), श्रीमती मनीषा अहलावत राष्ट्रीय प्रवक्ता,आतिर रिज़वी प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक),विनय मल्लापुर, राम मेहर सिंह गुर्जर, नरेंद्र सिंह खजूरी, दीपक तोमर, सोहराब ग्यास, संजय पनवाड़ी, प्रताप लोहिया, धर्मपाल सिंह गिरी, प्रशांत चौधरी जिला अध्यक्ष छात्र सभा, गौरव तेवतिया, अशोक चौधरी, पिंटू, मैनपाल तोमर, अनुराग चौधरी, सुबोध भदौडा, नीतू चौधरी, विक्रांत गौतम, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News