ROCKY HANDSOME ने दिया मर्डर का आयडिया, गर्लफ्रेंड-मां की ले ली जान

Update: 2016-04-05 07:26 GMT

गोरखपुर: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस केस में शाहपुर इलाके के एक व्‍यक्ति पर प्रेमिका और उसकी मां का मर्डर करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोमवार को अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को वारदात के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त आला कत्‍ल रॉड, स्‍कूटी और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

क्‍या है पूरा मामला

- शाहपुर क्षेत्र के मोती पोखरा निवासी 45 वर्षीय सोफिया और उनकी 20 वर्षीय पुत्री जैनी की बंद कमरे में लाश मिली थी। बाद में घटना का पता चला।

- शाहपुर का शिवप्रसाद उर्फ छोटू जैनी से प्‍यार करता था, जो कि जैनी की मां सोफिया को नहीं पसंद था।

- इस वजह से उनके घर आए दिन तकरार होती थी।

- अचानक उसे लगा कि जैनी मां के चक्‍कर में उसके साथ बेवफाई कर रही है।

- इसी शक में उसने मां और बेटी दोनों की हत्‍या का प्‍लान बनाया।

- मार्च की आखिरी रात उसने उनके घर जाकर खाना-पीना खाया। रात गहराते ही उसने जैनी की मां की रॉड से हत्‍या कर दी और फिर जैनी को भी चाकुओं से गोदकर मार डाला।

- इसके बाद वह जैनी की स्‍कूटी लेकर फरार हो गया।

रॉकी हैंडसम स्‍टाइल में किया था मर्डर

- पूछताछ में आरोपी शिवप्रसाद ने बताया कि उसने उन लोगों के मर्डर से पहले रॉकी हैंडसम फिल्‍म देखी थी।

- तभी उसके मन में एलईडी लाइट लगी चाकू से मारने का प्‍लान आया।

- सबसे पहले वह उनके घर दरवाजा तोड़कर घर में घुसा और फिर रॉड से सोफिया पर हमला बोला।

-ठीक तुरंत बाद उसने लवर जैनी पर एलईडी लाईट लगी चाकू से वार करके मार दिया।

- उसने बताया कि वह जैनी के साथ तीन साल से लिव इन में रह रहा था।

-उसने जैनी और उसकी मां पर करीब ढाई लाख रूपए खर्च किए थे।

- उसके पैसे खर्च हो जाने के कारण मां- बेटी किसी और को शिकार बनाने की तैयारी कर रही थी।

-उसने यह भी कहा कि जैनी और उसकी बड़ी बहन आर्केस्‍ट्रा में काम करती थी।

- उसकी बड़ी बहन एलिना की भी लिव-इन में रहने वाले उसके प्रेमी अभिषेक ने धोखे के ही कारण उसकी भी हत्‍या की थी।

क्‍या कहना है पुलिस का

एसएसपी अनंत देव का कहना है कि जांच में उन्‍हें पता चला कि जैनी तीन साल से आरोपी शिवप्रसाद के साथ लिव इन में रहती थी। उनका यह भी कहना है कि पहले भी जैनी और उसकी मां के कई प्रेमी रह चुके हैं। जैनी का पहले गोरखनाथ इलाके के शातिर स्नेचर अख्तर से रिश्ता था।

Tags:    

Similar News