योगी सरकार पर हमला: इस नेता ने लगाए ये आरोप, कही ये बड़ी बात

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक विनय शंकर तिवारी को भाजपा सरकार ब्राह्मण होने के कारण प्रताड़ित कर रही है। रोहित कुमार ने कहा की सत्ता परिवर्तनशील है।

Update: 2020-10-20 14:34 GMT
योगी सरकार पर हमला: इस नेता ने लगाए ये आरोप, कही ये बड़ी बात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने हमला किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जातिवाद की भावना के साथ काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जातीय दुर्भावना से प्रेरित होकर कारवाई कर रही है।

रोहित कुमार ने कहा की सत्ता परिवर्तनशील है

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक विनय शंकर तिवारी को भाजपा सरकार ब्राह्मण होने के कारण प्रताड़ित कर रही है। रोहित कुमार ने कहा की सत्ता परिवर्तनशील है, आज भाजपा सरकार में है कल हम होंगे।

भाजपा अब जातीय आधार पर तुष्टिकरण करा रही

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मण और दलित वर्ग को चुन-चुन कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक हिंदू-मुस्लिम कराने में व्यस्त रहने वाली भाजपा अब जातीय आधार पर तुष्टिकरण करा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सर्व धर्म संभाव के भाव को मानने वाला देश है, परन्तु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुलेआम जातिवाद पर उतर आए हैं।

ये भी देखें: दानों पर पूरी गीता: महिला ने सबको कर दिया हैरान, मिल चुके कई पुरस्कार

2022 में महापरिवर्तन सुनिश्चित-रोहित कुमार सिंह

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 3 साल से अधिक सत्ता में आये हो गया परन्तु अब तक कोई मानक कार्य जनता हेतु नहीं हुआ है। उन्होंने ने कहा की युवा चेतना पूरी तत्परता के साथ उत्तर प्रदेश को एक नया विकल्प देने हेतु प्रयासरत है। रोहित कुमार सिंह ने कहा की 2022 में महापरिवर्तन सुनिश्चित है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News