यहां सरकारी अस्पताल की छत पर 3 दिन से चढ़ा है सांड, अब DM...

स्वास्थ कर्मचारी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि तीन दिन से सांड अस्पताल की छत पर चढ़ा हुआ है। नगरपालिका को फोन किया तो वहां से कर्मचारी आए लेकिन मना कर दिया। अब डीएम से गुहार लगा रहे हैं।

Update: 2019-06-04 12:50 GMT

शाहजहांपुर: यहां तीन दिन से सांड सरकारी अस्पताल की छत पर चढ़ा है। नगरपालिका विभाग के कर्मचारियों ने सांड को उतारने से साफ इंकार कर दिया है। तीन दिन भूखा प्यासा सांड काफी गुस्से मे है। छत अगर किसी को देख लेता उस पर हमलावर हो जाता। अब अस्पताल प्रभारी ने डीएम सांड को उतारने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें— वायुसेना के लापता AN-32 विमान का पता लगाएगा इसरो

दरअसल पुवायां सीएचसी पर तीन दिन पहले एक सांड छत पर चला गया। उसके बाद वह नीचे नही उतरा। तीन दिन भूखा प्यासा छत पर ही है। कई बार अस्पताल के कर्मचारी किसी काम से छत पर गए। सांड ने उन पर हमला कर दिया।

अस्पताल के फार्मासिस्ट आरएन वर्मा का कहना है कि अस्पताल प्रभारी ने कई बार नगरपालिका विभाग को फोन करके सूचना दी है। लिखित भी सूचना दी। एक बार नगरपालिका कर्मचारी आए और वह उतारने गए। लेकिन सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह वहां से भाग गए। नगर पालिका कर्मचारियों ने सांड को उतारने से साफ इंकार कर दिया है। अस्पताल कर्मचारी अब डीएम से सांड को उतरवाने की गुहार लगा रहा है।

ये भी पढ़ें— पर्यावरण दिवस: देखें ऐसी तस्वीरें जो आपको कर देंगी कुछ सोचने पर मजबूर

स्वास्थ कर्मचारी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि तीन दिन से सांड अस्पताल की छत पर चढ़ा हुआ है। नगरपालिका को फोन किया तो वहां से कर्मचारी आए लेकिन मना कर दिया। अब डीएम से गुहार लगा रहे हैं।

Tags:    

Similar News