World War का खतरा बढ़ा: तबाह हुआ रूस का विशाल युद्धपोत, डूब गया काला सागर में
Russia Ukraine War: रूसी मिसाइल क्रूजर युद्धपोत 'moskva' बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।;
विश्वयुद्ध का खतरा बढ़ा (Social media)
Russia Ukraine war: यूक्रेन ने बीते दिन रूस पर जवाबी हमला करते हुए नेपच्यून मिसाइल की मदद से रूसी मिसाइल क्रूजर युद्धपोत 'moskva' को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने ब्लैक सी में हुए इस धमाके को लेकर जानकारी साझा की थी। यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले में 186 मीटर लम्बा युद्धपोत आग लगने के चलते काला सागर में डूब गया। इस हमले के बाद अब विश्व युद्ध छिड़ने को लेकर आशंका तेज हो गई है।
विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गई
रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस धमाके के बाद युद्धपोत में आग लग गई और धमाके से युद्धपोत बुरी तरह तबाह होकर डूब हो गया। हालांकि मिसाइल क्रूजर युद्धपोत 'moskva' में सवार सभी रूसी सैनिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया था।
यूक्रेन द्वारा रूसी युद्धपोत पर किए गए हमले के चलते तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गई है। करीब डेढ़ महीने से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में रूस पर यह यूक्रेनी हमला व्लदीमिर पुतिन की आक्रामकता को बढ़ा सकता है। वर्तमान हालातों और यूक्रेनी सेना द्वारा रूस पर जवाबी हमलों के चलते अब परमाणु हमले और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ गयी है।
क्या है रूसी मिसाइल क्रूजर युद्धपोत 'Moskva'
रूसी सेना में शामिल इस मिसाइल क्रूजर युद्धपोत 'moskva' को सर्प्रथम 1979 में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि इस युद्धपोत में 16 एंटी शिप मिसाइल और कई एयर डिफेंस मिसाइलें और गन तैनात हैं, जो की काफी हद तक घातक हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते रूसी सेना द्वारा इस युद्धपोत का इस्तेमाल किया जा रहा है। दोनों देशों के बीच जारी यूद्ध के चलते संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक यूक्रेन के करीब 1800 नागरिकों की जान जान जा चुकी है।