होली पर चढ़ा पॉलिटिक्स का रंग, भगवा गुलाल की बढ़ी डिमांड

2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होली का त्योहार राजनैतिक पार्टियों में रंग भरने का काम कर रहा है। इस होली को चुनावी होली के रूप में देखा जा रहा है। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, भगवा रंग का क्रेज बढ़ गया है।

Update: 2019-03-17 05:13 GMT
फ़ाइल फोटो

कानपुर: 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होली का त्योहार राजनैतिक पार्टियों में रंग भरने का काम कर रहा है। इस होली को चुनावी होली के रूप में देखा जा रहा है। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, भगवा रंग का क्रेज बढ़ गया है।

इस बार होली के मौके पर भगवा अबीर चर्चा का विषय बना हुआ है। भगवा अबीर की डिमांड इतनी ज्यादा है कि दुकानदार और अबीर बनाने वाले ठेकेदार इसकी पूर्ति नही कर पा रहे है। इस चुनावी होली में सभी के चेहरों पर भगवा अबीर दिखने वाला है। बीजेपी कार्यकर्ता के बीच भगवा अबीर ने अपनी जगह बना ली है। बीजेपी भगवा अबीर के जरिए लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का मौका छोड़ने वाली नही है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर में मनाई जाती है खास होली, सुरक्षा के लिए बनाए गए 150 से ज्यादा सेक्टर मजिस्ट्रेट

गंगा किनारे बसे कानपुर शहर की होली पूरे देश में फेमस है। कानपुर में लगातार 8 दिनों तक होली का पर्व मनाया जाता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने के बाद घर-घर भगवा रंग छा गया है। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सत्ता संभाली तो भगवा वस्त्रो का भी क्रेज बढ़ गया l आम शहरी से लेकर कार्यकर्ताओ के सिर पर भगवा गमछे नजर आने लगे।

बीजेपी के एक नेता ने दबी जुबान में बताया कि 2019 की होली बेहद खास है। होली के बाद लोकसभा चुनाव होने वाले है। पूरा देश केसरिया रंग अबीर और गुलाल से रंगा नजर आएगा। भगवा रंग सिर्फ बीजेपी का रंग नहीं बल्कि पूरे देश का रंग है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज में में भी केसरिया रंग है जो देश के सम्मान को बढ़ा रहा है। बीजेपी ही नहीं बल्कि प्रदेश की आम जनता के बीच भी केसरिया रंग बहुत लोकप्रिय है।अबीर और गुलाल बनाने वाले कारखाने के ठेकेदार अनिल भिवानी ने बताया कि होली के मौके पर मै अपने कर्मचारियों के साथ यहाँ पर अबीर तैयार करने के लिए आते है।

ये भी पढ़ें...होली पर अपने पकवानों में भरिये स्वाद के रंग, मेहमानों को खिलाएं गुझिया की नयी वैरायटी

उन्होंने बताया कि यहाँ पर पूरी तरह से हर्बल अबीर तैयार किया जाता है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि भगवा अबीर की डिमांड बढ़ी है l शहरी क्षेत्रो में भगवा अबीर की व्यापारी मांग कर रहे है। इस होली में हमने सबसे ज्यादा भगवा अबीर तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है, भगवा अबीर की मांग बढ़ी है। यह और भी खास हो जाता है क्यों इसी वर्ष लोकसभा चुनाव भी होने है। भगवा अबीर के साथ होली खेल कर बीजेपी जनता को मैसेज देना चाहती है l हमारे यहाँ कानपुर समेत आसपास के दर्जनों जनपदों में 20 कुंतल से ज्यादा अबीर की सप्लाई हो चुकी है।

कानपुर की हटिया सबसे बड़ी अबीर और रंगों की मार्केट है। इसके साथ ही शहर की किदवाई नगर ,गोविन्द नगर ,परेड पनकी ,कल्यानपुर जैसी मार्केट में होली के मौके पर रंगों और पिचकारियो की दुकाने सजी है। शॉप मालिक पीयूष गुप्ता के मुताबिक केसरिया रंग उर्जा देने वाला रंग है भगवा अबीर की डिमांड बढ़ी है।

ये भी पढ़ें...तस्वीरों में देखें नंदगाँव में बिखरे लट्ठमर होली के रंग

Tags:    

Similar News