सहारनपुर मुठभेड़ः 15000 के इनामी बदमाशों पर एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ के बाद 15000 रुपये के एक इनामी बदमाश सहित दो गिरफ्तार हुए। सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी। जनपद सहारनपुर की थाना नानौता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।;

Update:2021-02-18 22:15 IST
सहारनपुर मुठभेड़ः 15000 के इनामी बदमाशों पर एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ के बाद 15000 रुपये के एक इनामी बदमाश सहित दो गिरफ्तार हुए। सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी। जनपद सहारनपुर की थाना नानौता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जनपद शामली से 15 हजारी इनामी बदमाश शाबिर सहित दूसरा बदमाश साजील को भी गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- भाजपा सरकार का तम्बू उखड़ना तय है

जनपद सहारनपुर की थाना ननौता पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर की चौकी जंधेड़ी नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों को जब रोकने की कोशिश की तो उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्म रक्षार्थ हेतु जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी जिसके बाद 15 हजारी बदमाश साबिर घायल हो गया।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/WhatsApp-Video-2021-02-18-at-20.44.42.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: एटा: किसान संगठनों का आरोप, हम जो मांगते हैं वह सरकार देना नहीं चाहती

पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए घायल बदमाश सहित दूसरे बदमाश साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया, मौके पर पुलिस ने घायल बदमाशों से एक कार हुंडई बिना नंबर की 2 अवैध तमंचे सहित 05 जिंदा कारतूस भी बरामद किये। सहारनपुर एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों पर दर्जनों आपराधिक इतिहास है और अभी इस मामले में और गहराई से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: नीना जैन

Tags:    

Similar News