सहारनपुर में अक्षरधाम की तर्ज पर शिवधाम बनवा रहा है गुप्ता परिवार

दक्षिण अफ्रीका में अपने कारोबार की धाक जमाने वाले अजय गुप्ता सहारनपुर में एक अद्भुत शिवधाम का निर्माण करवा रहे हैं। इस शहर के मूल निवासी गुप्ता अपने पिता शिव कुमार गुप्ता की याद में यहां सौ करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। शिवधाम के नाम से बनने वाले इस मंदिर की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बन र

Update: 2018-02-15 12:33 GMT
सहारनपुर में अक्षरधाम की तर्ज पर शिवधाम बनवा रहा है गुप्ता परिवार

सहारनपुर: दक्षिण अफ्रीका में अपने कारोबार की धाक जमाने वाले अजय गुप्ता सहारनपुर में एक अद्भुत शिवधाम का निर्माण करवा रहे हैं। इस शहर के मूल निवासी गुप्ता अपने पिता शिव कुमार गुप्ता की याद में यहां सौ करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। शिवधाम के नाम से बनने वाले इस मंदिर की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहा है। इस मंदिर का निर्माण शुरु हुए करीब तीन साल का समय गुजर चुका है। इस मंदिर में एक एक पत्थर बारीकी से तराश कर लगाया जा रहा है, जो पत्थर लग रहे हैं, वह सभी राजस्थान से मंगाए जा रहे हैं। मंदिर निर्माण का कार्य जिस तरह से चल रहा है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि इस मंदिर के निर्माण में लागत 100 करोड़ रुपये से काफी ऊपर जाएगी।

सहारनपुर में अक्षरधाम की तर्ज पर शिवधाम बनवा रहा है गुप्ता परिवार

दक्षिण अफ्रीका में कारोबारी साम्राज्य खड़ा करने वाले अजय गुप्ता सहारनपुर के मूल निवासी हैं। करीब 25 वर्ष पहले वे यहां से कारोबार के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। सहारनपुर के मोहल्ला रानी बाजार निवासी एनआरआई अजय गुप्ता के पिता राशन की दुकान करते थे। यहां उनका पुश्तैनी मकान भी था। युवा अवस्था से ही अजय बड़े महत्वाकांक्षी रहे। तीन दशक पूर्व वे दिल्ली चले गए। वहां एक होटल में नौकरी की। 1993 में दक्षिण अफ्रीका का रूख किया। भाई राजेश गुप्ता व अतुल गुप्ता के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका में सहारा कंप्यूटर्स की नींव रखी। 12 वर्ष पूर्व सहारनपुर के हकीकत नगर भगत सिंह कालोनी में भी इस कंपनी का भव्य शोरुम खोला गया, लेकिन यह शोरुम ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और बंद हो गया। इस शोरुम के भवन को अब शिवधाम मंदिर समिति का कार्यालय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

सहारनपुर में अक्षरधाम की तर्ज पर शिवधाम बनवा रहा है गुप्ता परिवार

वर्ष 2016 में अजय ने बेटे कमल गुप्ता की शादी की थी। इसके रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कई विदेशी मेहमान यहां आए थे। इन मेहमानों को देहरादून रोड पर बनाए गए हेलीपैड पर उतारा गया था। तभी से यह हैलीपैड स्थायी रुप से बना है और इस हैलीपैड पर अजय गुप्ता अपना हैलीकाप्टर उतारते हैं। दक्षिण अफ्रीका में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए भारत से अप्रैल 2013 में 217 मेहमान दक्षिण अफ्रीका गए थे। यह प्लेन प्रीटोरिया के एयरफोर्स बेस में उतरा था। अभी शिवरात्रि पर रानी बाजार स्थित श्री बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर में एनआरआई अजय गुप्ता ने भाई अतुल गुप्ता व बहनोई अनिल गुप्ता व परिवारीजनों के साथ मंदिर में जलाभिषेक किया था। सहारनपुर में मिशन कंपाउंड में अजय गुप्ता की कोठी है।

Tags:    

Similar News