पत्नी-बच्चों ही नहीं इस शख्स पर भी योगेश ने किया था फायर, फिर कैसे बच गयी जान

Saharanpur Murder: बीते शनिवार को भाजपा नेता योगेश रोहिला कमरे में ही था। इस दौरान पत्नी नेहा एक फिल्मी गाना बार-बार गुनगुना रही थी। जिससे योगेश का पारा हाई हो गया।;

Update:2025-03-23 15:41 IST
saharanpur news

Saharanpur Murder: जिले के सांगाठेड़ा में रहने वाले भाजपा नेता पर इस कदर खून सवार था कि उसने पत्नी हीं नहीं बच्चों को भी नहीं छोड़ा। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश रोहिला की गोली से उसका अपना ही खून बह गया। योगेश के तीनों बच्चों की मौत हो गयी। वहीं पत्नी नेहा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। यह घटना के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भी घर के अंदर का नजारा देख दहल गयी।

योगेश ने पत्नी और तीनों बच्चों श्रद्धा, देवांश और शिवांश के कनपटी से सटाकर गोलियां मारी थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन नहीं बल्कि चार लोगों की जान चली गयी। जिस समय योगेश कमरे में खूनी खेल खेल रहा था। उस समय वहां उसका चचेरा भाई भी पहुंच गया था। जब चचेरा भाई बीच बचाव में पहुंचा तो भाजपा नेता ने अपने भाई पर भी पिस्टल तान दी। लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी। क्यों योगेष के पिस्टल की गोलिया खत्म हो गयी थीं। जिससे उसकी जान बच गयी।

पत्नी को गुनगुनाते देख भड़का

बीते शनिवार को भाजपा नेता योगेश रोहिला कमरे में ही था। इस दौरान पत्नी नेहा एक फिल्मी गाना बार-बार गुनगुना रही थी। जिससे योगेष का पारा हाई हो गया। गुस्से में लाल योगेश ने नेहा का मना किया। लेकिन वह फिर भी गाना गुनगुनाती रही। इसके बाद योगेश बच्चों श्रद्धा, देवांश और शिवांश को स्कूल से लाने के लिए चला गया। जब वह घर पहुंचा तो फिर से दंपती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद योगेश का गुस्सा चरम पर पहुंच गया और उसने अपना पिस्टल निकाला और पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद नेहा जमीन पर गिर पड़ी।

मां को घायल देख बच्चों की चीख निकल गयी। लेकिन योगेश का गुस्सा फिर भी नहीं ठंडा हुआ। उसने डर से भाग रहे बच्चों को दौड़ाकर गोली मार दी। बच्चों की चीख की आवाज और गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहल्ला गूंज उठा। तभी योगेश का चचेरा भाई वहां पहुंच गया और उसे पकड़ने की कोषिष की। तब योगेष ने उस पर भी फायर कर दिया। लेकिन पिस्टल की गोलियां खत्म हो जाने की वजह से उसकी जान बच गयी।

खुद पुलिस को किया फोन

वारदात को अंजाम देने के बाद योगेश रोहिला ने खुद ही पुलिस का नंबर डायल किया और बताया कि उसने पत्नी और बच्चों को गोली मार दी। यह सुनते ही पुलिस भी दंग रह गयी। पत्नी और बच्चों पर फायरिंग करने वाले योगेश के चेहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आ रही थी। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी है कि योगेश रोहिला को अपनी पत्नी नेहा के चरित्र पर शक था।

साथ ही उसे भी यह शक था कि छोटा बेटा उसकी संतान नहीं है। वह उसका डीएनए टेस्ट कराना चाहता था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि योगेश मानसिक रूप से बीमार था। जिसका उपचार भी चल रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि क्या योगेश सच में मानसिक रूप से बीमार था। या फिर पत्नी और बच्चों की हत्या करने की फिराक में उसने ऐसी अफवाह फैलायी थी।

Tags:    

Similar News