2022 के चुनाव से पहले सपा के गढ़ सैफई में बीजेपी ने लगाई सेंध

उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव से पहले सपा के गढ़ सैफई परिवार में सेंध लग गयी है।

Report :  Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-18 14:01 GMT

सैफई में मोनिका यादव को बीजेपी ने दिया समर्थन (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Saifai News: उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव से पहले सपा के गढ़ सैफई परिवार में सेंध लग गयी है। पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की पहली पत्नी मोनिका यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर सपा का दामन छोड़ कर बीजेपी से समर्थन हासिल कर लिया है। सैफई परिवार की बहू के बीजेपी से समर्थन मिलने से जिले में सपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मोनिका यादव सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की बेटी हैं। सैफई की राजनीति में यह बड़ा घटनाक्रम है| बीजेपी ने सपा के पूर्व मंत्री की पुत्री को समर्थन देकर सैफई में बड़ी सेंधमारी की कोशिश की है। वहीं अब यह माना जा रहा है कि मोनिका की जीत लगभग तय है। अब यहां सपा प्रत्याशी सुबोध यादव और भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा।

शुक्रवार को आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता और सांसद मुकेश राजपूत की मौजूदगी में मोनिका यादव को जिलाध्यक्ष ने अपना लिखित समर्थन सौपा। रुपेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श होने के बाद मोनिका यादव को पार्टी समर्थन ने दिया है। पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर चुकी है। इसी कड़ी में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पार्टी यहां हर कीमत पर जीत हासिल करेगी। उसका लक्ष्य भी यही है कि भाजपा जीते और सपा हारे।


बताते चलें कि मोनिका यादव ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। मोनिका यादव ने कहा कि उन्होंने पार्टी से समर्थन मांगा था तो भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने साफ किया की वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा से समर्थित हुई हैं। उनका सपा से अब कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के समर्थित प्रत्याशी होने के चलते मोनिका यादव को अब यहां दोहरा लाभ मिलेगा। भाजपा समर्थकों का वोट अब उनके खाते में जाएंगे। वहीं सरकार में रहने का लाभ भी उन्हें मिलेगा।

Tags:    

Similar News