UP Politics: अखिलेश की PDA मुहिम को बड़ा झटका! सलीम इकबाल शेरवानी ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

UP Politics: उत्तर प्रदेश में पांच बार से सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-02-18 08:27 GMT

सलीम इकबाल शेरवानी ने सपा के महासचिव पद से दिया इस्तीफा (Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ दिया था, इसके बाद सपा के प्रदेश सचिव कमलाकांत गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, आज यानि रविवार को पांच बार से सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है, जो समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  

जानें सलीम ने क्यों छोड़ा राष्ट्रीय महासचिव का पद?

जानकारी के मुताबिक सलीम इकबाल शेरवानी ने दिल्ली के इस्लामी कल्चर सेंटर में अपने समर्थकों और करीबियों के साथ आज बैठक की। इसके बाद उन्होने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के द्वारा राज्यसभा में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया, जिसके कारण सलीम शेरवानी पार्टी के आलाकमान से नाराज चल रहे थे। इसी की चलते उन्होने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ दिया है। 

सलीम इकबाल पांच बार रहे चुके हैं सांसद

सलीम इकबाल शेरवानी बदायूं लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रह चुके है। चार बार वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और एक बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सलीम शेरवानी समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन चुनाव में मिली करारी हार के बाद सपा में वापस आ गए थे। वहीं, एक बार फिर सलीम इकबाल शेरवानी समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। सलीम शेरवानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद कहा वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय लेंगे।   

कब-कब किस पार्टी से सांसद रहे शेरवानी?

सलीम इकबाल शेरवानी 1984 में बदायूं से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में आ गये और सपा के टिकट पर सबसे पहले साल 1996 में बदायूं से सांसद बने और फिर साल 1998, 1999 तथा 2004 में भी सपा से सांसद बने थे। 

Tags:    

Similar News